Home Blog Page 2286

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: चुनाव में धर्म, जाति के नाम पर वोट मांगना गैरकानूनी

0

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों पर कड़ा फैसला लेते हुए कहा कि धर्म के नाम पर वोट मांगना गैरकानूनी होगा।

सुप्रीम कोर्ट

7 जजों की सविधांन पीठ ने फैसले में कहा कि प्रत्याशी या उसके समर्थक धर्म, जाती, समुदाय और भाषा के नाम पर वोट मांगते हैं तो यह गैरकानूनी होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा,  चुनाव एक धर्मनिरपेक्ष पद्धति है। इस आधार पर वोट मांगना संविधान की भावना के खिलाफ है। जन प्रतिनिधियों को भी अपने कामकाज धर्मनिरपेक्ष आधार पर ही करने चाहिए। आने वाले पांच राज्‍यों में इसका असर होने की संभावना है।

 

कोर्ट ने यह फैसला हिंदुत्व मामले से जुड़ी कई याचिकाओं की सुनवाई के दौरान दिया। इसके तहत सवाल उठाया गया था कि धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगना जन प्रतिनिधित्व कानून के तहत करप्ट प्रैक्टिस है या नहीं।

इससे पहले सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ ने एक याचिका में कोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की थी जिसमें कहा गया था कि धर्म और राजनीति को मिलाया नहीं जाना चाहिए और धर्म और राजनीति को एक-दूसरे से अलग करने के लिए निर्देश जारी किया जाना चाहिए।

ANI
 

Mohammed Shami trolled once again after he posts photo with wife

0

India’s ace bowler, Mohammed Shami, on Sunday took to his Facebook and Twitter pages to extend New Year wishes. He did so by posting a photo with his wife, Hasin Jahan.

Shami wrote, ” Na sathi hai na hamara hai koi na kisi ke hum na hamara hai koi par apko dekh kar keh sakte hain ek pyarasa humsafar hai koi… Happy New Year.”

His message elicited overwhelming responses from his followers on both the social media platforms with many wishing the couple a long and successful marital life. But, there were also some, who thought the star cricketer had once again breached the teachings of Islam by posting his wife’s photo to extend New Year wishes.

Shami had recently found himself at the centre of a social media storm after he posted pictures with his wife and daughter, inviting some nasty remarks on his spouse’s dress.

He was lectured on morality by trolls because his wife was seen wearing a sleeveless gown in the photographs.

The cricketer had later slammed his critics with a social media post. He had said, ““Very good morning ?? Har kisi ko jindagi mai mukam ni milta, kuch kismat wale hi hote hai jinhe ye nasib hota hai.!.jalteee rahooooo… (Not everyone get what they desire, only a lucky few get it),” he wrote to his 40 thousand plus followers on Twitter.”

Here are some reactions from Facebook and Twitter on Shami;

Courtesy: Janta ka Reporter
 

‘मोदीजी ने नोटबंदी से मरने वाले 112 लोगों का जिक्र तक नहीं किया’

0

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने 8 नवंबर को देश के नाम संबोधन में 500 और 1000 के नोटबंदी की घोषणा कर दी। इसके बाद देशभर से तकरीबन 112 लोग नोटबंदी की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने 31 दिसंबर को एक बार फिर राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। जिसे लेकर वह विपक्षी दलों के निशाने पर हैं।

Modi
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को ’बजट पूर्व भाषण’ करार देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कालाधन एवं नोटबंदी के वास्तविक एजेंडा से भटक गए हैं। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री कालेधन एवं नोटबंदी के वास्तविक एजेंडा से भटक गए और उन्होंने वित्त मंत्री का पद ले लिया और बजट पूर्व भाषण दिया है।’’ 
 
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि लिहाजा मोदी द्वारा दिए गए इस अग्रिम बजट भाषण से वित्त मंत्री गायब थे। मोदी बाबू थोथा चना बाजे घना। उन्होंने दावा किया कि यह हृदयहीन एवं आधारहीन भाषण था। ममता ने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि वह उन 112 नागरिकों के प्रति भी सम्मान प्रकट करना भूल गए जिनकी मौत नकदी पाने के लिए कतार में खड़े होने के समय हुई। 
 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्र के नाम संबोधन कहा जा रहा है और राजनीतिक बदले की भावना से काम किया जा रहा है। राष्ट्र के संबोधन के नाम पर वह अपना क्षुद्र राजनीतिक एजेंडा पूरा कर रहे हैं।’’ ममता ने कहा, ‘‘राष्ट्र संबोधन बजट संबोधन बन गया है। काले धन की सफाई के नाम से वित्तीय आपातकाल जारी है। बैंकों में धन उपलब्ध नहीं है। अभी तक समस्याओं का ठोस हल नहीं निकला है।’’मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह वादा पूरा करने के लिए 50 दिन चाहते थे किन्तु बुरी तरह विफल हो गए।

Courtesy: National Dastak
 

9 हजार करोड़ वाले विजय माल्या ने पीएम मोदी को दिखाया आइना

0

नई दिल्ली। भारत के भगोड़े शराब कारोबारी और पूर्व सांसद विजय माल्या ने ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी और जांच एजेंसियों पर निशाना साधा है। लोन डिफॉल्ट के आरोपी माल्या पर देश के कई बैंकों का लगभग 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है।

Vijay Mallaya
 
प्रवर्तन निदेशालय भी विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर चुका है। इसी वजह से माल्या फिलहाल लंदन में रह रहे हैं।
 
इसी बीच विजय माल्या ने आज ट्विट्स कर पीएम मोदी के शासन में जांच एजेंसियों की निष्पक्षता और वैधता पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। माल्या ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि, 2017 में मेरी सिर्फ यही उम्मीद होगी कि सही, कानूनी और निष्पक्ष जांच को लेकर पीएम मोदी जी के विजन पर उनकी सरकार सही तरह से अमल करेगी।
 
वहीं दूसरे ट्वीट में माल्या ने कहा कि करप्शन पर सख्त रवैया रखने वाले हमारे डायनमिक प्रधानमंत्री क्या अपनी क्रिमिनल एजेंसी की सही, निष्पक्ष और कानूनी तरीके से जांच की गारंटी देंगे?
 
अपने तीसरे ट्वीट में उन्होंने भारतीय मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह अफसोस की बात है कि सही, निष्पक्ष और कानूनी तरीके से जांच की अपील पर मेरे ट्वीट्स को हेडलाइंस के भूखे मीडिया ने गलत ढंग से पेश किया। एजेंसियों के पास ज्यादा अधिकार होते हैं।

आपको बता दें कि, विजय माल्या पर देश के 17 बैंकों का 9400 करोड़ रुपए से ज्यादा का बकाया है। माल्या जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किए जाने के डर से लंदन में रह रहे हैं। इसके अलावा लोन से जुड़े एक चीटिंग के केस में कोर्ट में पेश न होने की वजह से माल्या के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट भी जारी हो चुका है। वहीं विजय माल्या अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत करार दे चुके है। वे कई बार दावा कर चुके हैं कि लोन डिफॉल्ट केस में वे बैंकों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Courtesy: National Dastak