Home Blog Page 2378

JNU: नजीब के लिए भूख हड़ताल कर रहे आदिवासी छात्र की हालत बिगड़ी

0

नई दिल्‍ली। तीन सप्ताह से ज्यादा समय से लापता जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इसके लिए विवि के छात्र लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आठ दिन पहले एनएसयूआई छात्र नेता सनी धीमान सहित चार छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसके बावजूद प्रशासन नजीब अहमद के बारे में गंभीर नजर नहीं आ रहा। 

JNU

भूख हड़ताल कर रहे चारों छात्रों की हालत बिगड़ गई है। इनमें अनिल मीना की हालत ज्यादा खराब है। छात्रों ने अभी तक अनशन खत्म करने के संकेत नहीं दिए हैं। नजीब के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पीड़ित परिजनों से मिल चुके हैं। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया है। छात्रों को प्रदर्शन करने से भी लगातार रोका जा रहा है। 
 
जेएनयू के लापता छात्र नजीब अहमद का पता लगाने की मांग को लेकर धरने पर बैठने गई उसकी मां और परिवार के दूसरे लोगों के साथ पुलिस ने रविवार को बदसलूकी की और काफी दूर तक उन्हें घसीट कर ले गई। जेएनयू के छात्रों ने इस सिलसिले में इंडिया गेट के पास धरने का ऐलान किया था लेकिन धारा 144 की वजह से पुलिस ने उन्हें वहां जमा होने की इजाज़त नहीं दी।
 
नजीब की मां को पुलिस घसीट कर वहां से ले गई और हिरासत में ले लिया हालांकि बाद में मायापुरी ले गए। कई छात्रों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

तमिलनाडु: 2 हजार के 36 हजार नए नोट जब्त, खुला राज़ – Rajasthan Patrika

0

देश भर के बैंकों में गुरुवार से दो हजार रुपये के नए नोट मिलने शुरू हो गए हैं। पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट के बदले इन्हें दिया जा रहा है। इस बीच तमिलनाडु में नए नोट जारी होने से पहले ही दो हजार रुपये के 36 हजार नए नोट मिलने से हड़कंप मच गया।

2000 note

तमिलनाडु
देश भर के बैंकों में गुरुवार से दो हजार रुपये के नए नोट मिलने शुरू हो गए हैं। पांच सौ और एक हजार के पुराने नोट के बदले इन्हें दिया जा रहा है। इस बीच तमिलनाडु में नए नोट जारी होने से पहले ही दो हजार रुपये के 36 हजार नए नोट मिलने से हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें: क्या है असली राज़ प्रधान मंत्री के सनसनीखेज कार्यवाई के पीछे? 9 सवाल

दरअसल तंजावुर में चुनाव अधिकारियों की सर्विलांस टीम ने एक वैन से 7 करोड़ 85 लाख रुपये जब्त किए। पट्टुकोटई रोड पर मेलावस्ताचावड़ी इलाके में खुफिया जानकारी मिलने के बाद चुनाव अधिकारियों ने वैन की जांच की, तो उससे करोड़ों रुपये मिले। 

Read the story here: Rajastahn patrika