Home Blog Page 2381

“Rs 2000 Notes will also have Jio Sim with 4G connection!” What Zee News didn’t report

0

Prime Minister Narendra Modi’s announcement on demonetisation of Rs 500 and Rs 1000 caused ripples across India as people thronged ATMs, petrol pumps and grocery shops in their desperation to use as much of their unused cash as possible.

Modi, in his announcement, said that Rs 500 and Rs 1000 will become illegal from the midnight of 9 November and they will be replaced by new Rs 500 and Rs 2000 notes.

Rs 2000 Notes

While the BJP’s political detractors such as Mamata Banerjee, CPI-M and Congress slammed Modi for his ‘draconian’ decision, his supporters in the party and media were nimble-footed in singing praises for him.

Awe struck by Modi’s supposed ‘masterstroke,’ Zee News owned by BJP Rajya Sabha MP, Subhash Chandra, went a step ahead to announce how the new Rs 2000 note will have a secret chip, which will help the central government agencies to trace the note even when it was buried under 120 meters.

The theory crafted by Zee News sounded more adventurous than even the makers of James Bond series could ever have come up with. (See below)

cwzgj27xgaq9st2

 

Zee News’ Rs 2000 embedded chip theory was widely shared on WhatsApp prompting even some of Modi’s critics to believe it as a real story. But, there was one problem.
The story propogated by Zee News was fake.

This was enough to cause huge social media reactions as users on microblogging site posted funny comments.

Here are some of them:



Courtesy: Janta Ka Reporter
 

गुजरात: सूरत में पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत

0

सूरत। गुजरात के सुरत में दलित युवक द्वारा पुलिस लॉकअप में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुरत के पांडेसरा गाँव के नागसेन नगर निवासी प्रवीण अशोक इंद्रजीत को धारा 151 के तहत सोमवार को गिरफ्तार किया था। सुबह जब देखा तो युवक मृत था उसके गले में शर्ट का फंदा था। इस मामले में युवक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस के टॉर्चर की वजह से युवक की जान गई है। उनका कहना है कि यह आत्महत्या नहीं मर्डर है। जबकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।

Surat dalit died in custody

परिजनों ने बताया कि कल युवक को थाने ले जाने के बाद हमने पीआरओ से हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा। इसपर उन्होंने कहा कि अभी मुझे इसकी जानकारी नहीं है कल बता दिया जाएगा। परिजनों ने थाने जाकर भी पूछताछ की लेकिन उन्हें कुछ नहीं बताया गया। 
 
प्रवीण की मां ने बताया कि पुलिस ने उनसे भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस वालों ने उन्हें धमकी दी कि यहां से चली जाओ वरना तुम्हें भी लॉकअप में डाल देंगे। अभी तक युवक की मौत का कारण पता नही चल पाया है। पुलिस अधिकारी की कहना है कि पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच होगी।
 
आपको बता दें कि गुजरात में दलितों को प्रताड़ित करने में पुलिस भी आगे रहती है। उना में चार दलित युवकों को पुलिस थाने के सामने ही पीटा गया था। कथित गोरक्षक उन्हें पीटते रहे लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी पीड़ितों को बचाने नहीं आया।

Courtesy: National Dastak

यज्ञ और गोमूत्र से दिल्ली की हवा साफ करेगा RSS!

0

नई दिल्ली। दिवाली के बाद से दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में छाई धुंध ने आम जनजीवन को इतना ज्यादा परेशान किया कि लोगों का जीना दूभर हो गया है। कुछ लोग इसका कारण दिवाली पर जले हुए पटाखों को मान रहे हैं तो दिल्ली सरकार ने इसे पड़ोसी राज्यों में पराल जलाने की वजह मान रही है।

RSS

जहां एक तरफ एनजीटी और हाईकोर्ट इस धुंध को साफ करने के लिए जतन करने में जुटे हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 अनंत विभूषित अवधूत बाबा अरुणगिरि महाराज (पर्यावरण बाबा) ने धुंध को साफ करने के लिेए एक नया तरीका निकाला है। अब आरएसएस और बाबा जी मिलकर रथयात्रा और यज्ञों के सहारे पर्यावरण को साफ करेंगे।
 

न्यूज 18 की खबर के अनुसार महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 अनंत विभूषित अवधूत बाबा अरुणगिरि महाराज (पर्यावरण बाबा) ने वैष्णो देवी से कन्याकुमारी तक की 4500 किलोमीटर की रथ यात्रा आरंभ की है। बाबा का यह ऑटोमेटिक रथ फिलहाल दिल्ली में है। उनके इस प्रयास में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार भी सहायता प्रदान कर रहे हैं।
 
ऋषिकेश में रहने वाले पर्यावरण बाबा ने बताया कि दिल्ली में पर्यावरण की शुद्धि के लिए हिमालय में उगी औषधीय जड़ी-बूटियों से किए गए यज्ञ से इस तरह के हालात को नियंत्रित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यज्ञ के माध्यम से जहां परमात्मा वातावरण को साफ रखते हैं, वहीं सब 33 करोड़ देवी-देवता भी खुश रहते हैं।
 
इंद्रेश कुमार फिलहाल चंडीगढ़ में है और वह दिल्ली में पर्यावरण बाबा के पहले दिन के यज्ञ में भाग नहीं ले सकेंगे। लेकिन इस मिशन में वो अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं। इंद्रेश कुमार ने कहा कि प्रदूषण के दानव से लड़ने के लिए हमें यज्ञ का आयोजन को सफल बनाने की जरूरत है। वहीं प्रदूषण के कारकों को मारने के लिए अगर हम गोमूत्र और जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल करेंगे तो इसके काफी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

Courtesy: National Dastak