Home Blog Page 2226

मुकेश अंबानी के चैनलों ने यूपी में संभाला बीजेपी के लिए मोर्चा

0

लखनऊ। एक दिन पहले ही दैनिक भास्कर ने चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश के बावजूद कुछ ऐसी होर्डिंग यूपी के चुनावों को लेकर लगाई थी जिसमें मायावती और अखिलेश यादव को विलेन की तरह पेश किया गया था। दैनिक भास्कर ने बिना नाम लिए ही भाजपा के चुनाव प्रचारक की तरह काम करना शुरू कर दिया है। Times Now-VMR ने भी एक सर्वे में बीजेपी को 202 सीटें दिलाकर बीजेपी को जीत दिलाने की नींव रखी थी। 

Amit Shah

अब ऐसा ही कुछ किया है रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी के न्यूज चैनल ग्रुप नेटवर्क 18 ने। इस चैनल ग्रुप ने यूपी चुनाव के समय भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के इंटरव्यू की बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगाकर ऐसे दिखाया है जैसे वह बीजेपी का प्रचार कर रहा है। यह होर्डिंग लखनऊ के समता मूलक चौराहे पर लगी है।
 
प खुद इस होर्डिंग को देखकर अनुमान लगाइए क्या यह एक न्यूज है या यह एक पेड न्यूज है? क्या इसमें चैनल अपना प्रचार कर रहा है या फिर वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी का प्रचार कर रहा है? शायद यह बीजेपी के लिए मीडिया कैंपेन है।
 
अब आप सोचिए कि रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी का चैनल अमित शाह और बीजेपी का प्रचार क्यों कर रहा है। शायद वह पीएम मोदी के अहसानों का कर्ज चुका रहा है। क्योंकि पीएम मोदी ने भी रिलायंस के जियो का प्रचार किया था और पूरे देश में रिलायंस जियों के उपभोक्ता बढ़ाने में मदद की थी। हालांकि बाद में मोदी की फोटो प्रयोग करने के आरोप में रिलायंस पर मात्र 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था।

Courtesy: National Dastak
 

BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के महिलाओं के प्रति अमर्यादित बोल,सपा प्रवक्ता पंखुरी पाठक को किया आपत्तिजनक कमेंट

0

लखनऊ : भाजपा नेताओं के द्वारा महिलाओं के प्रति लगातार गलत बयान बाजी जारी है, आज एक निजी न्यूज चैनल ETV पर जारी बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सपा की महिला प्रवक्ता पंखुरी पाठक को आपत्तिजनक शब्द बोले जो कि किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाता है।

BJP Samajwadi

प्रेम शुक्ला ने बोला कि –

1) “पंखुरी पाठक तुम्हारे पंख ज्यादा फड़फड़ा रहे हैं चुप रहो ज्यादा ना फडफ़ड़ाएं तुम्हारे पंख”।

2) “हमे पता है कि तुम्हारे जैसी महिलाओं को यादव परिवार में कैसे एंट्री मिलती हैं और अगर मैंने अपना पूरा मुँह खोला तो तुम शर्मसार हो जाओगी” ।

इस तरह भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सपा प्रवक्ता पंखुरी पाठक को पूरे देश के सामने अपने अमर्यादित बोल से शर्मसार किया हैं। हालाँकि पंखुरी पाठक ने प्रेम शुक्ल के अमर्यादित बोल पर चैनल के साथ भाजपा प्रवक्ता को भी खूब सुनाया और कहा की भाजपा नेताओं से महिलाओं का सम्मान कभी नही हो पायेगा तथा इनकी इस भाषा ने महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता को भी दर्शाया हैं।

हमारे संवाददाता ने बताया कि सपा प्रवक्ता पंखुरी पाठक अपने कई समर्थकों के साथ,प्रेम शुक्ला द्वारा महिलाओं के लिए बोली गयी अभद्र भाषा के खिलाफ कानून की मदद लेने जा रही हैं और इस मामले में वह पुलिस थाने में FIR लिखवा सकती हैं। 

Courtesy: Dainik Aaj