Home Blog Page 2322

पीएम मोदी के बहराइच रैली से पहले ही लगने लगे थे ‘मोदी वापस जाओ के नारे’

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार 11 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के बहराइच में भाजपा की परिर्वतन यात्रा को फोन से संबोधित किया था।रैली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे लेकिन रैली होने से पहले ही बहराइच में ‘मोदी वापस जाओ’ के नारे लगने लगे।

समाजवादी पार्टी के की छात्र सभा से जुड़े सपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर इक्टठा होकर पीएम मोदी का पुलता फूंका और जमकर नारेबाजी की।

पीएम मोदी
Photo courtesy: patrika

पत्रिका की खबर के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित होकर कहा, नोटबंदी ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है जनता परेशान है, इसी दौरान और बुलंद आवाज़ में कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी वापस जाओ’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

 

गौरतलब है कि पीएम की रैली से पहले बहराईच में सुरक्षा के खास इंतज़ाम किेए गए थे। जमीन के साथ हवाई सुरक्षा का भी  विशेष ध्यान रखा गया था। बहराइच से नेपाल सीमा लगी होने और आतंकी संगठन  अलकायदा की ओर से प्रधानमंत्री को निशाना बनाए जाने की सूचना पर इतने पुख्ता इंतज़ाम किए गए।

आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहराइच रैली को फ्लॉप बताया। साथ ही कहा कि मोबाइल पर बोले मोदी की फिर वही घिसी-पिटी बात सुनकर लोग काफी निराश हुए।

बसपा प्रमुख ने कहा कि मोदी कह रहे हैं कि विपक्ष उन्हें बोलते नहीं देता, मगर अपने पद की गरिमा भूलकर वह गलतबयानी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और अपनी जवाबदेही से भाग रहे हैं।

 

Courtesy: Janta Ka Reporter

राष्ट्रगान के वक़्त खड़ा नहीं होने पर 20 लोगों के समूह ने दो लड़कियों समेत तीन को पीटा

0

चेन्नई के एक थिएटर में राष्ट्रगान बजने के दौरान शहर के एक थिएटर में कुछ लोग खड़े नहीं हो सके जिस कारण थिऐटर में मारपीट हो गई।

National Anthem

रविवार को ‘चेन्नई 28-II’ फिल्म से पहले चलाए गए राष्ट्रगान के समय कुछ लोग सम्मान में खड़े नहीं हुए। इसमें 20 लोगों के एक ग्रुप ने दो लड़कियों और एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। मारपीट इंटरवल के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राष्ट्रगान के दौरान ऐसे नौ लोग थे जो खड़े नहीं हुए थे।

जनसत्ता की खबर के अनुसार, जानकारी के मुताबिक, एक फ्रीलांस मूवी रिव्यू करने वाले विजी फिल्म देखने गए थे, लेकिन वह राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं हुए। इंटरवल में विजयकुमार नाम के व्यक्ति ने विजी का गिरेबान पकड़ के पूछा कि वह क्यों खड़ा नहीं हुआ था। इसके बाद बहस हुई जो मारपीट में बदल गई। 20 लोगों के एक ग्रुप ने विजी और दो अन्य महिलाओं सबरीता और शरीला की पिटाई की।

 

कानून की पढ़ाई कर रहीं शरीला ने कहा, “हमें प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। उन्होंने हमें जान से मारने की घमकी भी दी। हमारे उद्देश्य राष्ट्रगान का अपमान करना नहीं था।” वहीं, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे विजयकुमार ने कहा, “जब राष्ट्रगान बजाया जा रहा था तब वो लोग सेल्फी ले रहे थे। इस बात का बुरा सिर्फ मुझे ही नहीं, दूसरे कई लोगों को लगा।

गौरतलब है कि 30 नवंबर को राष्ट्रगान पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश दिया था। आदेश में कहा गया था कि सभी सिनेमा घरों में फिल्म के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान चलवाना होगा। इसके अलावा राष्ट्रगान के वक्त स्क्रीन पर तिरंगा भी दिखाना होगा। इसके अलावा कोर्ट ने कहा था कि हॉल में मौजूद दर्शकों को इस दौरान खड़ा होना भी अनिवार्य है। राष्ट्रगान बजाने की जनहित याचिका श्याम नारायण चौकसे नाम के शख्स ने डाली थी।

Courtesy: Janta Ka Reporter