Home Blog Page 2325

तिरुपति मंदिर का ट्रस्टी 170 करोड़ के नोट और 130 किलो सोने के साथ गिरफ्तार

0

चेन्नई। मंदिरों को आस्था का प्रतीक माना जाता है और मंदिरों में मोह और लोभ त्यागने की बात कही जाती है। उसी मंदिर का एक सदस्य अपने दोस्तों के साथ करोड़ों रुपए के नए नोट और लगभग 130 किलो सोने के साथ गिरफ्तार हुआ है। जांच टीम ने शेखर रेड्डी नाम के एक व्यक्ति, कुछ कारोबारियों और एक शीर्ष अधिकारी के पास से करोड़ों की नकदी के अलावा करीब 130 किग्रा सोना भी बरामद किया है। शेखर रेड्डी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का सदस्य बताया जा रहा है।

Tirupati mandir trustee arrested

खबर के मुताबिक आयकर विभाग ने छापेमारी के दौरान नई और पुरानी करेंसी में 170 करोड़ की नकदी और 130 किलोग्राम सोना जब्त किया है। विभाग ने छापे मारी की कार्रवाई तीन जगह की थी। आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार छापेमारी की थी हालांकि छापे के दौरान कुल जब्ती की जानकारी शुक्रवार को दी गई। बताया गया कि तीन अभियुक्तों में से पहली कार्रवाई तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम बोर्ड मेंमर शेखर रेड्डी के घर की गई। 
 
शेखर को आंध्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में राजनीतिक लोगों और अधिकारियों का काफी करीबी माना जाता है। रैकेट में शामिल दो अन्य लोगों श्रीनिवास रेड्डी और प्रेम के यहां भी छापेमारी की गई। जांच में पाया गया है कि ये नोट एक्सचेंज रैकेट में शामिल थे। बताया गया कि छापे मारी के दौरान आरोपियों के घर और दुकानों से ये नकदी और सोना बरामद हुआ है। 
 
आंध्र प्रदेश सरकार के सूत्रों ने जानकारी दी कि अगर रैकेट में शेखर रेड्डी की संलिप्तता सामने आती है तो उन्हें तिरुपति मंदिर बोर्ड से निकाल दिया जाएगा। इस मामले की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई थी कि छापे मारी के 90 करोड़ कैश जब्त किए गए। इन नोटों में 70 करोड़ रुपए के नए नोट हैं। साथ में 100 किलो सोना भी बरामद किया गया। हालांकि अब आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

Courtesy: National Dastak

A Month of Demonetisation Disaster – Why Blame the Banks

0

When there isn’t enough cash in the economy, are the banks at fault?

A month has passed since the implementation of Demonetisation. There are too many conspiracy theories involving banks which are making rounds. People are blaming the banks for being unfair in cash distribution and even for not having enough cash. But the numbers don’t add up. According to data, around 15 Lakh Crores had been demonetized. Out of that, almost 12 lakh crores have already been put back in banks, (more is expected to be deposited by the end of this month). The new notes that have been printed consist of around 3 Lakh crore rupees which is only one-fifth of the demonetised currency. When there isn’t enough cash in the economy, are the banks at fault?

Courtesy: newsclick.in

आखिर लोकपाल क्यों नही ला रही सरकार: सुप्रीम कोर्ट

0

दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि, आखिर लोकपाल बिल लाने में सरकार इतनी देरी क्यों लगा रही है। ऐसी क्या दिक्कत आ रही है जो सरकार लोकपाल बिल लाने में असमर्थ नजर आ रही है।

Jan Lokpal
 
इस पर सरकार की और से अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने संसद में विपक्ष का नेता न होने का हवाला दिया और इस समस्या का समाधान निकालने के लिए सरकार ने ऑर्डिनेंस लाने से भी इंकार कर दिया।
 
आपके को बता दें कि लोकपाल की चयन समिति में विपक्ष के नेता होने का प्रावधान है, लेकिन मौजूदा समय में संसद में विपक्ष का कोई नेता नहीं है। सरकार इसी बात का फायदा उठाते हुए लोकपाल बिल को टालती आ रही है।
 
अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कोर्ट को बताया कि पार्लियामेंट की एक सेलेक्ट कमेटी ने कानून को और मजबूत बनाने के लिए उसमें कई बदलाव करने की सिफारिश दी है और इन पर सरकार काम कर रही है। तो अब सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल लाने में आ रही सभी रुकावटें के बारे में जवाब देने के लिए सरकार को 14 दिसंबर तक का समय दिया है।  

वहीं कुछ दिन पहले प्रसिद्ध एनजीओ कॉमन कॉज के प्रशांत भूषण ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाते हुए सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता को चयन समिति में शामिल कराने की मांग की थी। उनकी इस दलील से चीफ जस्टिस शुरुआती नजर में सहमत भी थे और कहा भी कि यह हैरान करने वाली बात है कि सरकार इस बात को क्यों नही मान रही है। मगर सरकार ने इस सुझाव के मानने से इंकार कर दिया।

Courtesy: National Dastak
 

नोटबंदीः गुस्साई भीड़ ने लगाए ‘आज तक’ और ‘पीएम मोदी’ मुर्दाबाद के नारे

0

नोटबंदी को लेकर आज तक की टीम जब केजरीवाल की सभा में रिर्पोंटिंग करने पहुंची तब वहां मौजूद भीड़ ने मोदी और ‘आज तक’ के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए।

आज तक

 

‘आज तक’ की पत्रकार जब नोटबंदी पर एक व्यक्ति से बहस करने लगी तब नोटबंदी से गुस्साए वहां मौजूद लोगों ने आज तक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए इसके बाद उन्होंने मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

इसके बाद ‘आज तक’ की पत्रकार ने कहा कि ये आदमी आपकी आवाज दबा रहा है तब लोगों ने उसका व्यक्ति का साथ देते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद ‘आज तक’ की पत्रकार ने वहां से निकल जाना ही बेहतर समझा। इसके बाद आज तक की पत्रकार चुपचाप अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गई।

इस पूरी घटना का वीडियों वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रेकार्ड कर लिया। जो सोशल मीडिया पर आने के बाद वायरल हो गया।


 
Courtesy: Janta Ka Reporter

नोटबंदी की मंदी में ओला और फ्लिपकार्ट को याद आया ‘राष्ट्रवाद’

0

नई दिल्ली। केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद राष्ट्रवाद शब्द का जोर शोर से प्रयोग होता रहा है। जेएनयू मामला हो या दीपावली पर चीनी बहिष्कार। हर जगह राष्ट्रवाद का मामला छाया रहा। नोटबंदी के दौर में लाइन में लगे लोगों से भी राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद के लिए पीड़ा सहन करने की अपील की गई। अब राष्ट्रवाद राजनीति से निकलकर व्यापारिक दुनिया में भी प्रवेश कर चुका है। असल में इसकी एक बड़ी वजह देशी कंपनियों को विदेशी कंपनीयों से मिल रही कड़ी टक्कर है।

Ola Flipkart
 
देश के सबसे सफल इंटरनेट उद्यमियों- फ्लिपकार्ट के सचिन बंसल और ओला के भावीश अग्रवाल ने अपनी विदेशी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ‘राष्ट्रवाद’ का झंडा उठा लिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार को ऐसी नीति बनानी चाहिए, जिससे इस सेगमेंट में भारतीय कंपनियों को फायदा हो।
 
ईटी के अनुसार, फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर और एग्जिक्युटिव चेयरमैन बंसल ने कहा, ‘15 साल पहले जो चीन ने किया था, हमें वहीं करना चाहिए। हमें दुनिया को बताना चाहिए कि उनकी पूंजी का हम स्वागत करते हैं, लेकिन उनकी कंपनियों के लिए यहां कोई जगह नहीं है।’ उन्होंने यहां कार्नेगी इंडिया ग्लोबल टेक्नॉलजी समिट में यह बात कही। बंसल और अग्रवाल अमेरिकी इंटरनेट दिग्गज ऐमजॉन और ऊबर को रोकने के लिए संरक्षणवाद की वकालत कर रहे हैं। भारतीय इंटरनेट के दोनों पोस्टर बॉय ने कहा कि वे जिन सेगमेंट में काम करते हैं, वहां पूंजी सबसे बड़ी ताकत है, इनोवेशन नहीं। उनके कहने का मतलब यह है कि अमेरिकी कंपनियां भारत में बिजनस जमाने के लिए भारी घाटा उठा रही हैं।
 
ओला के सीईओ अग्रवाल ने कहा, ‘ऑनलाइन ई-कॉमर्स और ऐप बेस्ड टैक्सी एग्रीगेटर बिजनस में विदेशी कंपनियां इनोवेशन की दुहाई दे रही हैं, लेकिन असल मुकाबला पैसे के दम से लड़ा जा रहा है। इसमें इनोवेशन का कोई रोल नहीं है। पैसे के दम से मार्केट को खराब किया जा रहा है।’ इन उद्यमियों और निवेशकों के बीच भारतीय कंपनियों को बचाने के लिए सरकारी दखल की भावना पहले से थी, लेकिन पहली बार दो बड़ी कंपनियों के संस्थापकों ने यह बात खुलकर कही है।

Courtesy: National Dastak