Home Blog Page 2403

हरियाणा के राम राज में दलित भाजपाई भी सुरक्षित नहीं- भाजपा सांसद

0

हरियाणा। हरियाणा से बीजेपी सांसद राजकुमार सैनी ने हरियाणा की बीजेपी सरकार पर जाति विशेष के लोगों को संरक्षण देने और राज्य में दलित और पिछड़ों के सुरक्षित न होने की बात कही। वो सिरसा में एक निजी कार्यक्रम में मंगलवार को मीडिया से मुखातिब हुए। सैनी ने कहा की आज एक जाति विशेष के लोग दलित और बैकवर्ड समाज के लोगों पर दबाव बनाना चाह रहे हैं। 

Rajkumar saini

सैनी ने कहा की मुझ पर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर हमला करने वाले एक जाति विशेष के लोग अपनी दादागिरी कर दलित और पिछड़े वर्ग के लोगो को दबाना चाहते हैं। वहीं सुरक्षा बढ़ाने के सवाल पर सैनी ने कहा की मुझे कोई परवाह नहीं जो इस धरती पर आया है उसे एक दिन जाना ही होगा, मुझे नहीं बल्कि मेरे कार्यकर्ताओं को मेरी बहुत चिंता रहती है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले जाट आंदोलन का विरोध करने के कारण राजकुमार सैनी पर एक युवक ने स्याही फेंक दी थी। उन्होंने कहा मुझ पर जो हमला हुआ उसके बाद हमारी पार्टी के नेता भी कह रहे है की स्याही ही तो फेंकी है कोई तेज़ाब तो नहीं फेंका। सैनी ने कहा इस तरह की बयानबाज़ी के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन सरकार उन लोगों को शह दे रही है।

Courtesy: National Dastak
 

दो बच्चों की मौत के बाद भूख से तड़प रहे परिवार की ये हालत आपको विचलित कर सकती हैं

0

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक आदिवासी परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार ने एक बार फिर भाजपा सरकार को शर्मसार कर दिया है। जिला अस्पताल में बैगा जनजाति के एक परिवार के दो बच्चों की भूख और बीमारी से मौत तो हुई ही, लेकिन इसके बाद अस्पताल ने भी परिवार के साथ अमानवीय बरताव करते हुए उसे जमीन पर रखकर खाना दिया गया।

poor family
Image: hindi.pradesh18.com

पूरा मामला जिस परिवार से संबंधित है, उसके दो बच्चों- 3 साल की सीमा और 4 साल के सुरेंद्र को भुखमरी के बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने इलाज की औपचारिकता शुरू की लेकिन दोनों को बचाया नहीं जा सका।

भूख से पीड़ित परिवार ने दोनों बच्चों को तो खो दिया लेकिन भूख से छुटकारा उसे नहीं मिल पाया और न ही शासन-प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जब अस्पताल की ओर से खाना बँटने लगा तो भूख और दुख से पीड़ित परिजनों को कुछ आस बँधी। अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार को भोजन दिया भी लेकिन वह किसी बर्तन में नहीं, बल्कि जमीन पर रखकर ही दिया, जिसके लिए परिवार ने जमीन पर एक फटी सी पॉलीथीन बिछा ली थी।

poor family
Image: hindi.pradesh18.com

इसी तरह का एक मामला, एक और भाजपाशासित राज्य झारखंड के सबसे बड़े गवर्नमेंट हॉस्पिटल रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (रिम्स) में सामने आया था, जहाँ एक महिला मरीज को फर्श पर खाना परोसे जाने की घटना हुई थी। जमीन पर रखा खाना खाती महिला की तस्वीरों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की फजीहत कराई थी, लेकिन उससे सबक नहीं लिया गया, और भाजपा के ही शासन वाले मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही शर्मसार करने वाली घटना हो गई।

Poor family
Image: hindi.pradesh18.com

Source: hindi.pradesh18.com