Home Blog Page 2621

‘मैं जिंदा हूँ और गा रहा हूं.’ – ‘विद्रोही’

0


 
(जनकवि रमाशंकर 'विद्रोही' को जन संस्कृति मंच की श्रद्धांजलि)

कल ८ दिसंबर, २०१५ को शाम ४.३० के करीब जनकवि रमाशंकर 'विद्रोही' ने दिल्ली में अंतिम साँसें लीं. विद्रोही ने अपनों के बीच, आन्दोलन के मोर्चे पर अंतिम साँसे लीं. जैसा वे जिए, वैसा ही मरे. जैसे कोई मध्यकालीन संत शताब्दियाँ पार करके आधुनिक सभ्यता के जंगलों में आ निकले, उसकी सारी विडंबनाएं और चोटें झेलते, वैसे ही फक्कड़, मलंग बना फिरे, अपनी मातृभाषा में हमारे आज के समय के सबद और अभंग जोड़ते हमारे बीच से गुज़र जाए. कविता उनकी जीविका नहीं, ज़िंदगी थी और जन-आन्दोलन और मार्क्सवादी जीवन-दृष्टि उसकी सबसे पौष्टिक खुराक. कविता में वे बतियाते हैं, रोते और गाते हैं, खुद को और सबको संबोधित करते है, चिंतन करते हैं, भाषण देते हैं, बौराते हैं, गलियाते हैं, संकल्प लेते हैं. ”कविता क्या है?” जैसे सनातन विषय पर विद्रोही के  विचार देखें-

”कविता क्या है
खेती है
कवि के बेटा-बेटी है
बाप का सूद है,  मां की रोटी है।”
ऐसी कविता और ऐसी ज़िंदगी अक्सर उस सीमान्त पर विचरण करती हैं जहां मौत हाथ मिलाने के फासले पर होती है. जो दुनिया उन्हें मिली, उसमें जीने की 'शर्म की सी शर्त' उन्होंने नामंजूर कर दी. अपनी कविताओं में अलग दुनिया बनाई. उन्होंने अपने भौतिक अस्तित्व की रक्षा के लिए किसी से कोई गुहार नहीं लगाई. अपने लोगों से उनकी अपेक्षा यही थी कि वे अपने कवि को बचाएं –
”…तुम वे सारे लोग मिलकर मुझे बचाओ-
जिसके खून के गारे से
पिरामिड बने, मीनारें बनीं, दीवारें बनीं,
क्योंकि मुझको बचाना उस औरत को बचाना है,
जिसकी लाश मोहनजोदड़ो के तालाब की आखिरी सीढ़ी पर
पड़ी है।
मुझको बचाना उन इंसानों को बचाना है,
जिनकी हड्डियां तालाब में बिखरी पड़ी हैं ।
मुझको बचाना अपने पुरखों को बचाना है,
मुझको बचाना अपने बच्चों को बचाना है,
तुम मुझे बचाओ!
मैं तुम्हारा कवि हूं। ”

और यह कवि बचा रहेगा, उन लोगों के बीच जिन्हें उसने जान से ज़्यादा प्यार किया है और जिनसे उसने खुद को बचाए रखने की उम्मीद की है. विद्रोही में पितृसत्ता-धर्मसत्ता और राजसत्ता के हर छ्द्म, हर पाखण्ड के खिलाफ अपरम्पार गुस्सा, तीखी घृणा है. प्राचीन और समकालीन मिथकों का कविता में रचा उनका पाठ हर उस शोषक , हर उस आततायी को तिलमिला देगा जिसे अपनी बदमाशियों को छिपाने के लिए संस्कृति की पोशाक चाहिए. विद्रोही ने कलजुगहे मजूर की आत्मा में प्रवेश किया और उसकी चाहतों का ऐसा अपूर्व विप्लवी, अछोर संसार रचा  जो पूरी हिन्दी कविता में अनन्य है, जिसे यहाँ मैं पूरा ही उद्धृत कर रहा हूँ- 

” जनि जनिहा मनइया जजीर मांगात
ई कलिजुगहा मजूर पूरी सीर मांगात
बीड़ी-पान मांगात
सिगरेट मांगात
कॉफ़ी-चाय मांगात
कप-प्लेट मांगात
नमकीन मांगात
आमलेट मांगात
कि पसिनवा के बाबू आपन रेट मांगात
ई भरुकवा की जगहा गिलास मांगात
औ पतरवा के बदले थार मांगात
पूरा माल मांगात
मलिकाना मांगात
बाबू हमसे पूछा ता ठकुराना मांगात
दूधे -दहिए के बरे अहिराना मांगात
दुलहिनी के बरे बरसाना मांगात
आलू-भांटा बरे बोड़री के चक मांगात
अंचारे बरे लखनी के बाग मांगात
बिहारै बरे पूरा वृन्दावन मांगात
गोड़ धोवै बरे राजा गंगासागर मांगात
अंचावै बरे पूरा जगन्नाथ मांगात
गंगा-जमुना मांगात  सरस्वती मांगात
तौ सौवै बरे जनक के बगीचा मांगात
दरी मांगै, गद्दा मांगै औ गलीचा मांगात
अपने बिटुआ के अंजोरिया का बच्चा मांगात
और बियाहे बरे राजा अंगरक्खा मांगात
औ बराते बरे बाजा अलगोजा मांगात
न ता धोखी मांगात ऽ ऽ न ता धोखा मांगात
न ता ओझा मांगात ऽ ऽ न ता सोखा मांगात
सोझा-साझा ई मनइया शासन सोझा मांगात
न इनाम मांगात ऽ ऽ न इकराम मांगात
न कउनो भीख मांगात, न अनुदान मांगात
न गऊदान मांगात ऽ ऽ न रतिदान मांगात
ई सड़किया के बीचे खुलेआम मांगात
मांगे बहुतै सकारे, सरे शाम मांगात
आधी रतियौ के मांगे, आपन दाम मांगात
ई तो खाय बरे घोंघवा के खीर मांगात
दुलहिनिया के द्रोपदी के चीर मांगात
औ नचावै बरे बानर महावीर मांगात
न ता साधू मांगात ऽ ऽ न फकीर मांगात
ना ई तोहरी तिरथिया के नीर मांगात
ई अपनी मइया बहिनिया से बीर मांगात
जनि जनिहा मनइया जगीर मांगात
ई कलिजुगहा मजूर पूरी सीर मांगात ऽ ऽ जनि जनिहा मनइया जगीर मांगात

विद्रोही की कविता के हलवाहे, चरवाहे, केवट, कहार, दलित, मजदूर, किसान, औरतें, बच्चे जितना अपनी यातनाओं, उतना ही अपने सपनों के साथ आते हैं. वे तमाम पंडे, पुरोहितों, मुल्ला, मौलवियों, महाजनों, ज़मीदारों, पूंजीपतियों, साम्राज्यवादियों से अपने भविष्य को लेकर ही नहीं लड़ते, बल्कि अपहृत अतीत का भी हिसाब माँगते हैं. विद्रोही की कविताएँ सबसे ज़्यादा यही लोग समझेंगे. विद्रोही हमारे अपवंचित राष्ट्र के  कवि हैं, उन लोगों के  कवि हैं जिन्हें अभी राष्ट्र बनना है. लेकिन विद्रोही के विकट व्यक्तित्व को दुनियाबी व्याकरण से समझना मुश्किल है. जिन्होंने उन्हें दुनिया से बेखबर बाउल गानेवालों की तरह अकेले में डूब कर गाते देखा है, खुद से बातें करते देखा है, भीतर के किसी श्मशान के प्रेतों से लड़ते-झगड़ते देखा है, वे विद्रोही की उस अलग, अगम और निराली दुनिया का सिर्फ बाहरी आभास पा सके हैं जिसमें प्रवेश करना शायद किसी के लिए भी आसान न था.

रमाशंकर यादव 'विद्रोही' का जन्म ३ दिसंबर, १९५७ को ऐरी फिरोजपुर ( जिला सुल्तानपुर) में श्री रामनारायण यादव व श्रीमती करमा देवी के घर हुआ. बचपन में ही शांतिदेवी से विवाह हो गया. शान्ति जी पढ़ती थीं और वे भैंसे चराते थे. गाँव में चर्चा होती कि रमाशंकर की पत्नी उन जैसे अनपढ़ को छोड़ देगी. इसी भय से विद्रोही शिक्षा के प्रति प्रेरित हुए. प्रारम्भिक शिक्षा गाँव के स्कूल में हुई , फिर सरस्वती इंटर कालेज, उमरी से इंटर पास किया और राज डिग्री कालेज, बनवारीपुर, सुलतानपुर से बी.ए. किया. एल.एल. बी. की पढ़ाई धनाभाव के चलते पूरी नहीं कर पाए. नौकरी की, लेकिन नौकरी ज़्यादा दिन उन्हें बांध नहीं पाई. १९८० में दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्विद्यालय में हिन्दी से एम. ए. करने आ गए. १९८३ के छात्र आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के चलते कैंपस से निकल दिए गए. १९८५ में उनपर मुक़दमा चला. तबसे उन्होंने आन्दोलन की राह से पीछे पलटकर नहीं देखा. वाम राजनीति और संस्कृतिप्रेमी छात्रों की कई पीढियों ने विद्रोही को उनकी ही शर्तों पर स्वीकार और प्यार किया है और विद्रोही छात्रों के हर न्यायपूर्ण आंदोलन में उनके साथ तख्ती उठाए, नारे लगाते, कविताएं सुनाते, सड़क पर मार्च करते रहे, यहाँ तक कि कल तक जब उन्होंने आखिरी साँसें लीं. जे़ एन. यू. में रहने के  चलते विद्रोही की आवाज़ दिल्ली की सडकों पर, बैरिकेडों और पुलिस पिकेटों के सामने तमाम तरह के लोकतांत्रिक जुलूसों, प्रदर्शनों के समय दशकों तक गूंजती रही है. जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय पार्षद वे २००८ के राष्ट्रीय सम्मलेन में बने जो कवि धूमिल के गाँव खेवली में हुआ था. उसके बाद से दिल्ली के  बाहर भी उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ आदि तमाम जगहों पर आयोजनों और आन्दोलनों में बुलाए जाते. विद्रोही कविता लिखते नहीं , कहते थे. उनकी खडी बोली की काफी कवितायेँ मित्रों ने लिपिबद्ध कीं जो 'नयी खेती' संग्रह में छपीं. कचोट इस बात की है कि उनकी ढेरों अवधी रचनाएं रिकार्ड नहीं की जा सकीं. एक स्मृति सदा के लिए खो गयी.   

याद आता है कि गोरख पाण्डेय के गाँव जाते हुए कैसे बच्चों जैसी जिज्ञासा से भरे और उत्फुल्ल थे. आन्दोलनों और प्रतिवाद सभाओं के दौरान कविता सुनाकर बच्चों की तरह उनका खुश होना, उसे अपना एकमात्र तमगा और पुरस्कार बताना याद आता है. याद आता है पटना के गांधी मैदान के निकटवर्ती चौराहे पर उनके कविता-पाठ के दौरान रिक्शेवालों, खोमचेवालों और मजूरों का स्वतःस्फूर्त जुटना और ताली बजाना. विद्रोही जहां जाते, हाथों हाथ लिए जाते. बाहर के लोग भी उन्हें उतना ही प्यार करते जितना उन्हें जे.एन.यू. के छात्रों से हासिल हुआ था. जे. एन.यू. में नबारूण दा के  काव्यपाठ के कार्यक्रम के बारे में सुधीर सुमन ने ११ दिसंबर, २०११ को मुझे विस्तृत मेल लिखा जिसका एक अंश नबारूण और विद्रोही की भेंट के बारे में था. दुर्ग में दोनों की मुलाक़ात हो चुकी थी. सुधीर ने लिखा, " जेएनयू के कार्यक्रम से बाहर निकलते वक्त जिस गर्मजोशी और प्यार से नबारूण दा छात्रों और जनता के प्यारे कवि विद्रोही से गले मिले, वह मेरी चेतना में एक बेहद सुकूनदेह अहसास की तरह दर्ज हो गया, जैसे बेचैन दिल को करार आ गया। पूरे देश में, खासकर हिंदी पट्टी में विद्रोही को जनता प्यार करती है, छात्रों के बीच वे बेहद लोकप्रिय हैं। उन्हें अपने लिए कोई कोई फंड, कोई पुरस्कार, सरकारों की कोई नजरे-इनायत नहीं चाहिए, उनके कवि को किसी साहित्यिक प्रोमोटर की जरूरत नहीं है….. आंदोलनकारियों और सामान्य जनता के बीच वे मशहूर हैं…., मैंने मन ही मन नबारूण दा को सलाम किया कि उन्होंने जनता के कवि को सम्मान दिया.., शायद यही जनता के क्रांतिकारी कवि की असली पहचान है।" आज दोनों हमारे बीच नहीं हैं. क्या सचमुच वे हमारे बीच नहीं हैं? विद्रोही इसे नहीं मानते. यकीन न हो तो उनकी ही एक कविता के इस अंश से आपको तसल्ली हो जाएगी-

"मरने को चे ग्वेरा भी मर गए
और चंद्रशेखर भी
लेकिन वास्तव में कोई नहीं मरा है
सब जिंदा हैं
जब मैं जिंदा हूँ
इस अकाल में
मुझे क्या कम मारा गया है
इस कलिकाल में
अनेकों बार मुझे मारा गया है
अनेकों बार घोषित किया गया है
राष्ट्रीय अखबारों में पत्रिकाओं में
कथाओं में, कहानियों में
कि विद्रोही मर गया।
तो क्या मैं सचमुच मर गया!
नहीं मैं जिंदा हूँ
और गा रहा हूं…… "

( प्रणय कृष्ण, महासचिव, जन संस्कृति मंच द्वारा जारी)

A man of the people is no more

0


Dr Brahma Dutt Sharma
 
Saathi tere sapno ko manzil tak pahunchayenge ! Zindabaad !

Medha Partkar, Narmada Bachao Andolan 
 
Dr Brahma Dutt Sharma (known to many in the movement just as docsahab), passed away on December 6, 2015 in Gwalior. Ailing for a while, he was with his son and daughter-in-law, at the time of his demise. Integral part of many movements committed to the struggle for human rights and a life of dignity, he was the heart and soul of Andolan Biradari . The Narmada Bachao Andolan and NAPM have in expressed heartfelt condolences to the family and to the Andolan Biradari, at this loss.

He was part of, and led several struggles to attain the Constitutional rights of adivasis, dalits, workers and farmers, over the five decades of his active working life beginning with the trouble-filled days in Bastar (1968). He was the the last commissioner for Scheduled Castes and Scheduled Tribes between 1986-1991. He also served as the vice chancellor of NEHU, central university and in numerous committees of Planning Commission and National Advisory Council (NAC).

He was a bureaucrat with a deep commitment to the Constitutional rights of the Indian people, a contemporary of late S R Sankaran, B N Yugandhar and others who stood for the people, just a way government servant should. As SC/ST Commissioner, he not only authored seminal reports on empowerment of SC/STs but also played a key role in authorship of the Bhuria Committee report, enactment of the PESA and the Forest Rights Act. As secretary in the ministry of tribal affairs, he initiated the idea of the Tribal Sub Plan.

Until as late as 2014, he continued to collaborate and help Government in its various initiatives with the tribals and adivasis, but also challenged them on every front, for their continued betrayal and non-implementation of various plans and governance failure in the scheduled areas. Extremely disturbed by the violence and war like situation in the tribal areas, and in a letter, dated May 17, 2010 to the President of India, he had written:
 

 I am constrained to state at this critical phase of the history of tribal people that the Union Government is guilty of abdicating its Constitutional responsibility by allowing the situation to degenerate from that of stray revolts in 1960s to ‘warlike situation' at the moment. It has remained unconcerned with the simmering discontent from day one with the adoption of the Constitution. It has not issued a single direction to any State in 60 long years. You as head of the nation, at a critical time must ensure that the Union Government accepts unequivocally its Constitutional responsibility with due apologies for the decimated, shattered and disinherited tribal communities whose irretrievable loss- physical, economical and emotional – is an un-washable blot on the fair face of our nation that still stands by equity and justice.  “

He stood for the rights of the people, for implementation of the self rule in the gram sabhas as mandated by the Constitution and championed the cause of the Hamare Gaon mein Hamara Raaj. Even while serving as the SC/ST Commmsioner, he filed the first case in the Supreme Court (SC), demanding the implementation of the Narmada Water Dispute Tribunal (NWDT) award. The court ordered the implementation of the NWDT award by the governments, which paved the way for allotment of land for land to thousands of the project affected families.

You as head of the nation, at a critical time must ensure that the Union Government accepts unequivocally its Constitutional responsibility with due apologies for the decimated, shattered and disinherited tribal communities whose irretrievable loss- physical, economical and emotional – is an un-washable blot on the fair face of our nation that still stands by equity and justice

Today, in blatant violation of the Supreme Court order as also the order of numerous tribunals and commissions and in the face of continued struggle of Narmada Bachao Andolan and other organisations, the NDA II government is pushing ahead with the construction of the Sardar Sarovar Dam, leading to submergence of nearly 2 lakh plus people in the Narmada Valley.

Dr Sharma was a visionary and was troubled by the growing inequity in the society in the wake of neo liberal reforms pushed by the government. He worked tirelessly to implement the laws, policies, programmes and schemes of the government using all the means available to him, but he knew the real swaraj will come only if people themselves organised and fought control over their own lives, their means of livelihood, control over natural resources, had a say in the development plan and became a beneficiary in the process of development. He founded the Bharat Jan Andolan and lent his voice and support to Narmada Bachao Andolan, National Alliance of People’s Movements, Kisani Pratishtha Manch, Campaign for Survival and Dignity and many more people’s struggles and movements.

He travelled throughout the country and propagated his views and solutions to the farmers and workers distress, advocated for their rights and kept stressing the fact that we are headed towards a agrarian crisis and something which stemmed from the fact that farmers and workers were not getting their due. They were not being compensated for their efforts and hard work. He would often ask at the gatherings, bata mere yaar, meri mehnat kaa mool hai kya ?

 He wrote extensively and also published for which he set up his publishing unit, Sahyog Kutir Prakashan. He lived frugally and minimally, travelled across the country as a simpleton, wearing his dhoti kurta and remained accessible to everyone. Even though unwell, he joined the NAPM at the completion of 20 years of NAPM at its biennial convention in Pune, last year.  

He will be missed for his courage of conviction and the dedication to the cause of the marginalized. In his death we all have lost a great teacher and a comrade, who stood by us in times of deep crisis and in struggle.
 

India’s Top bureaucrats speakout

0

“It is an unfortunate fact that in successive communal riots in independent India, justice has not been done to the victims. In many cases the guilty have gone unpunished. There have also been allegations of biased handling by our police. These factors only increase alienation. Let’s not forget our peculiar circumstances – we have a neighbour whose intelligence wing is waiting to manipulate such alienation. It is potentially a very dangerous situation. The state and every section of civil society must urgently look into it

B.G.Deshmukh
Former cabinet secretary
 


“We put justice as the first principal of our Constitution, but how many of us believe in it today ? We will pay a heavy price for relegating justice to the far corner. Why cannot we see that impartial justice is meant to prevent individuals or groups from taking the law into their own hands to secure it? Why does communal rioting continue in the land ? Why did the Coimbatore bomb blast shatter and kill?

KF Rustomji
Former DGP, BSF Padma Vibhushan
 


Archived from Communalism Combat, March  1998, Year 5  No. 41, Cover Story

 

Policemen speak out

0


Julio Ribeiro
Former commissioner of police,Bombay and DGP, Punjab

““We must remember that fundamentalism of the majority, by sheer virtue of the numbers involved, is much more dangerous than the fundamentalism of the minority. It therefore needs to be singled out and targeted first because it is through this fundamentalism of the majority that the politics of hate gets exacerbated. What were the two major incidents of bomb blasts at Bombay and Coimbatore but a terrorist response. And what is terrorism but violent actions, in retaliation, that target innocents? Terrorism doesn’t pick and choose its targets. It’s a man-eating tiger, that’s why it is so dangerous. Terrorism is the response of those who cannot really fight . This was the message from Bombay and Coimbatore: ‘We cannot fight you so there’…..It is about time that the state sat up and took notice.

The experience of the minority during riots , which is to a great extent based on real-life, true experiences has resulted in a complete loss of faith in the law and order machinery. Unless the police shows through attitude and action that they are impartial, this faith cannot be restored.



Satish Sahney
Former commissioner of police, Bombay

“Muslims must really experience that they have a stake in this system that wants them here and is there to protect them. Or else, we will be creating more disgruntled youngsters like the young Jalees Ansari . Ansari , in his affidavit before the Justice Srikrishna Commission enquiring into the Bombay riots and the bomb blasts, has shown how a youngster, if he feels that he is denied rights of free and fair existence, drifts towards fundamentalist outfits. The biography of this youngster also reveals how from making crude explosives, his training grew into making more and more sophisticated explosives.

We are all aware that Pakistan’s ISI does have a one-point programme of causing eruptions here since it believes that this is an effective proxy war to conduct against its neighbour. But what was the spark that ignited the young Ansari into doing what he did? The feeling that as a Muslim, he and his religion are not safe and free from attack, so he had to learn to protect himself. This is a potentially very dangerous situation.

It is vital from the point of view of both justice and national security that we begin to take cognisance of this dangerous reality.”



Vibhuti N.Rai
Inspector General Border Security Force

“ “In Bombay during the post-Babri Masjid demolition riots (December 1992 and January 1993 ), it was quite evident that state failed to provide security to the minorities. Many hundred Muslims were killed, the whole community was left at the mercy of Hindu communal goondas.

In Coimbatore, also, after the assassination of a traffic constable, Selvaraj, about two dozen Muslims were killed in a manner which puts into very serious question the neutrality and professionalism of the Tamil Nadu police. The failure of the state in providing protection to the minorities will always lead disgruntled elements to become instruments in the hands of agencies such as ISI who will be only too happy to utilise them in blasts like Bombay and Coimbatore.

We should not forget that the failure of the state in the anti-Sikh riots after the assassination of Mrs Indira Gandhi provided thousands of volunteers to the separatist movement launched by Sikh militants. The sooner we learn lessons from the Coimbatore blasts the better.”


We have now been witnessing not riots but tendencies towards ‘ethnic cleansing’

Shankar Sen
Chairperson, National Human Rights Commission, former IPS officer

“The manner in which members of the minority community are branded ‘anti-national’ is wrong and incorrect. The other regrettable fact is that in very few cases are the perpetrators of crimes during communal riots ever punished. Scores of cases are withdrawn under the guise of ‘preserving communal amity’.

The broadening of the composition of the police force is a must. This need not be through reservations but in a situation where there is an abysmally low representation of minorities in the police force, through affirmative action. We must urgently strive to have a more mixed and representative police force in the country. We have now been witnessing not riots but events that are marked in their tendencies towards an “ethnic cleansing.” Such a situation reflects not only a gross failure of the state’s law and order machinery but lays the country and sections of our populace vulnerable to take recourse to unlawful acts in retaliation.”


The question of alienation (in mino-rities) must be addressed’

Padma Rosha
Former Director General of Police

“In Bombay during the post-Babri Masjid demolition riots (December 1992 and January 1993 ), it was quite evident that state failed to provide security to the minorities. Many hundred Muslims were killed, the whole community was left at the mercy of Hindu communal goondas.

In Coimbatore, also, after the assassination of a traffic constable, Selvaraj, about two dozen Muslims were killed in a manner which puts into very serious question the neutrality and professionalism of the Tamil Nadu police. The failure of the state in providing protection to the minorities will always lead disgruntled elements to become instruments in the hands of agencies such as ISI who will be only too happy to utilise them in blasts like Bombay and Coimbatore.

We should not forget that the failure of the state in the anti-Sikh riots after the assassination of Mrs Indira Gandhi provided thousands of volunteers to the separatist movement launched by Sikh militants. The sooner we learn lessons from the Coimbatore blasts the better.”


Archived from Communalism Combat, March  1998, Year 5  No. 41, Cover Story,