Home Blog Page 2227

BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के महिलाओं के प्रति अमर्यादित बोल,सपा प्रवक्ता पंखुरी पाठक को किया आपत्तिजनक कमेंट

0

लखनऊ : भाजपा नेताओं के द्वारा महिलाओं के प्रति लगातार गलत बयान बाजी जारी है, आज एक निजी न्यूज चैनल ETV पर जारी बहस के दौरान भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सपा की महिला प्रवक्ता पंखुरी पाठक को आपत्तिजनक शब्द बोले जो कि किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाता है।

BJP Samajwadi

प्रेम शुक्ला ने बोला कि –

1) “पंखुरी पाठक तुम्हारे पंख ज्यादा फड़फड़ा रहे हैं चुप रहो ज्यादा ना फडफ़ड़ाएं तुम्हारे पंख”।

2) “हमे पता है कि तुम्हारे जैसी महिलाओं को यादव परिवार में कैसे एंट्री मिलती हैं और अगर मैंने अपना पूरा मुँह खोला तो तुम शर्मसार हो जाओगी” ।

इस तरह भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने सपा प्रवक्ता पंखुरी पाठक को पूरे देश के सामने अपने अमर्यादित बोल से शर्मसार किया हैं। हालाँकि पंखुरी पाठक ने प्रेम शुक्ल के अमर्यादित बोल पर चैनल के साथ भाजपा प्रवक्ता को भी खूब सुनाया और कहा की भाजपा नेताओं से महिलाओं का सम्मान कभी नही हो पायेगा तथा इनकी इस भाषा ने महिलाओं के प्रति भाजपा की मानसिकता को भी दर्शाया हैं।

हमारे संवाददाता ने बताया कि सपा प्रवक्ता पंखुरी पाठक अपने कई समर्थकों के साथ,प्रेम शुक्ला द्वारा महिलाओं के लिए बोली गयी अभद्र भाषा के खिलाफ कानून की मदद लेने जा रही हैं और इस मामले में वह पुलिस थाने में FIR लिखवा सकती हैं। 

Courtesy: Dainik Aaj

 

इलाहाबाद – भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन से भाजपा कार्यकर्ता ही रहे गायब, नेतृत्व से असंतोष साफ दिखा- Dainik Aaj

0

इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में अपना दल (अनुप्रिया पटेल गुट) और भारतीय समाज पार्टी भाजपा के सहयोगी है। भाजपा ने गठबंधन के तहत कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाया गया। यह कार्यकर्ता सम्मलेन अपना दल (अनुप्रिया पटेल गुट) की तरफ से घोषित प्रत्याशी पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्य के समर्थन में बुलाया गया था।

गठबंधन के तहत बुलाये गए सम्मलेन से भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से नदारद रहे। आपको बता दें कि इलाहाबाद की फाफामऊ सीट पर कई नेता टिकट के लिए लगे थे। भाजपा की तरफ से दर्जन भर नेता टिकट मांग रहे थे। गठबंधन के तहत फाफामऊ सीट अनुप्रिया पटेल के खाते में चली गयी। जिससे भाजपा के नेताओं में जबरदस्त असंतोष चल रहा है। जिसका असर कार्यकर्ताओं के सम्मलेन पर देखने को मिला।

दरअसल, टिकट बंटवारे के बाद प्रदर्शन, नारेबाजी व पुतला दहन के बाद भी पार्टी में जो शांति बताई जा रही थी साफ तौर पर इस सम्मेलन में देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने उत्साह न दिखाते हुए सम्मेलन में न आना ठीक समझा। सुबह 10 बजे शुरू हुये इस सम्मेलन के समापन होने तक आधी से ज्यादा कुर्सियां खाली पड़ी रही।

फाफामऊ विधानसभा से जहां समाजवादी पार्टी से अंसार अहमद और बसपा से मनोज पांडेय उम्मीदवार हैं जिनसे भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी विक्रमाजीत को कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जैसा की कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में देखने को मिला भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से सम्मलेन में नदारद रहे। ऐसे में भाजपा का यूपी फतह का सपना शायद सपना ही रहने वाला प्रतीत होता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने 47 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 2012 में दे दीं 155 सीटें

0

गलत आंकड़े दिखाकर लोगों को गुमराह करने वाली खबर में टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थान ने शायद भूल सुधार करने की भी कोशिश नहीं की। दरअसल चुनावों को लेकर ओपिनियन पोल शुरू हो चुके हैं जबकि ये ओपिनियन पोल अधिकांश गलत ही साबित होते रहे हैं। ओपिनियन पोल को लेकर लंबे समय से सवाल खड़े होते रहे हैं। साथ ही आरोप लगते रहे हैं कि इनके जरिए वोटरों का रुझान बदला जाता है।  

टाइस्स और वीएमआर का यह सर्वे इस साल के चुनावों में बीजेपी को 202 सीटें दिलवा रहा है। वहीं सपा और कांग्रेस गठबंधन को 147 सीटें दिलवाई हैं। इसमें बीएसपी को 47 सीटों पर समेट दिया है वहीं अन्य को 7 सीटें दी जा रही हैं। 

Courtesy: National dastak