Categories
Politics

बीजेपी फँसी अपनी ही चाल में, 6 Nov को बीजेपी कार्येकरता संजीव ने ट्विटर पे 2000 का नोट शेयर कीया था

संजीव Sanjeev Kamboj Advocate Co-Convener BJP Law & Legal Affairs Department Punjab जिसने ट्विटर पे ये 2000 की नोट 6 Nov को शेयर की थी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केंद्रीय सरकार भारतीय जनता पार्टी का कहना है की सुरक्षा प्रणालियों को देखते हुए 500 और 1000 की नई नोट जानकारी किसीको नही दी और नाही किसी बैंक में 8 Nov से पहले पोह्चाया गया तो ये फोटो संजीव कंबुज के ट्विटर अकाउंट पे कैसे 5 Nov को आयी, वह भी एक दो नोट नही कई गड्डी।
 

https://twitter.com/kambojOffice/status/795134459037163520
 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जारी होने वाले दो हजार के नोट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर पिंक और व्हाइट कलर के नोटों के बंडल की फोटो शेयर करके इसके 2000 रुपए का नोट होने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि 2000 का नोट जल्द ही मार्केट में आने की खबर है। हालांकि एक्सपर्ट्स ने ब्लैक मनी पर लगाम लगाए जाने को लेकर कहा था कि सरकार को बड़े नोटों पर रोक लगानी चाहिए। इससे काले धन पर लगाम लगाने में आसानी होगी। अक्टूबर में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि आरबीआई ने इंडियन मार्केट में हाई वैल्यू नोट को पेश करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

21 अक्टूबर को हिंदू बिजनेस लाइन के एक आर्टिकल में कहा गया था कि दो हजार के नोटों की प्रिंटिग मैसूर के प्रिंटिंग प्रेस में हो चुकी है और नोटों को वहां से डिस्पैच किया जा चुका है। हालांकि अधिकारिक तौर पर न तो सरकार की ओर से और न आरबीआई की ओर इस तरह की कोई आदेश जारी किया गया है। 1938 में आरबीआई 10,000 का नोट छापती थी, जो बाद में 1946 में बंद कर दिया गया। आरबीआई ने दोबारा 1954 में 10,000 का नोट छापना शुरू किया और इसे 1978 में दोबारा बंद कर दिया गया।

हालांकि यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। ट्विटर पर इसे लगातार शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 2 हजार के नोट की यह तस्‍वीर देखने पर लगता है कि इसका साइज हजार रुपए के नोट से थोड़ा लंबा है। नोट पिंक और व्‍हाइट कलर में है। साथ ही इस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया लिखा है वहीं नीचे नंबर्स अंकित हैं। इसके अलावा इसकी एक तरफ नीचे की ओर स्‍वच्‍छ भारत अभियान का लोगो भी लगा है।

Courtesy: votergiri.com
 

Exit mobile version