सोमवार को सऊदी अरब पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। मामला सऊदी अरब की राजधानी रियाद का है। पुलिस ने इस महिला को बिना हिजाब वाली फोटो ट्वीट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। दरअसल सऊदी में महिलाओं के ऊपर कई प्रकार के प्रतिबंध लगे हुए है।
पुलिस प्रवक्ता फवाज अल-मैमन ने महिला के बारे में नाम के साथ-साथ कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया। मीडिया और कई वेबसाइट में इस महिला का नाम मलाक-अल-शेहरी बताया जा रहा है।
मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार, सऊदी अरब पुलिस ने सोमवार को एक महिला को बिना हिजाब पहने फोटो ट्वीट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया। घर से बाहर निकलने पर महिला को खुद को सर से पैर तक ढ़कना जरूरी है। यह मामला सऊदी अरब की राजधानी रियाद का है।
पुलिस प्रवक्ता फवाज अल मैमन ने कहा कि पुलिस ने ‘नैतिकता के उल्लंघन’ पर नजर रखने की अपनी जिम्मेदारी के तहत इस महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस महिला ने रियाद के एक जाने-माने कैफे के बाहर खींची गई अपनी तस्वीर पोस्ट की थी, लेकिन उसमें सिर पर हिजाब नहीं पहना हुआ था जो सऊदी समाज में महिलाओं के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। मन बोले कि महिला की उम्र 20 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है, फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है।

कई वेबसाइटों में उसका नाम मलक अल-शहरी बताया गया है जिसने पिछले महीने रियाद की एक मुख्य सड़क पर बिना हिजाब खींची गई अपनी तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट की थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब हंगामा हुआ।
Courtesy: Janta Ka Reporter