भाजपा नेता के गैंगरेप के आरोपी बेटे को बचाने में जुटी पुलिस

महासमुंद: छत्तीसगढ़ पुलिस  महासमुंद जिले के पिरदा गाँव में चलती कार में हुए गैंगरेप के मामले में स्थानीय बीजेपी नेता के बेटे प्रिंस सलूजा की तलाश कर रही है।। आरोप है कि उसने 11 अक्टूबर को दो दोस्तों के साथ मिलकर मंगलवार को 36 साल की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया, और वीडियो भी बनाया। फरार आरोपी प्रिंस सलूजा बसना के पूर्व मंडल महामंत्री और भाजपा नेता जसबीर सिंह सलूजा का बेटा है।

chhattisgarh-gangrape
Image: NDTV
 
पुलिस के मुताबिक, महिला को उसके घर के पास से उठाया गया। पीड़ित महिला उस समय महिला अपनी बहन के साथ थी। आरोपियों के नाम 23 वर्षीय देवेंद्र, 25 वर्षीय फरीद अली और 23 वर्षीय प्रिंस सलूजा हैं। तीनों उस महिला को जबरन कार में डालकर ग्राम झगरेनडीह गोडमर्रा के बीच जंगल में ले गए, जहाँ तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ रेप किया।

पीड़ित महिला ने अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। तब तीन में से दो आरोपी गिरफ्तार किए गए लेकिन भाजपा नेता का बेटा प्रिंस सलूजा फरार है। सामूहिक बलात्कार के लिए इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। तीनों पर सामूहिक बलात्कार और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित महिला ने कहा है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया, वीडियो बनाया और किसी से चर्चा करने पर वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी दी।

पीड़ित महिला बलोदाबाजार-भाटापारा जिले के एक प्राइवेट स्कूल में रसोइया के तौर पर काम करती है। पुलिस पर आरोप है कि वह भाजपा नेता जसबीर सिंह सलूजा के दबाव में प्रिंस सलूजा को बचाने की कोशिश कर रही है और उसे फरार होने का मौका दिया जबकि बाकी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending

IN FOCUS

Related Articles

ALL STORIES

ALL STORIES