Islahuddin Ansari | SabrangIndia https://sabrangindia.in/content-author/islahuddin-ansari-0-12116/ News Related to Human Rights Mon, 07 Nov 2016 08:30:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.2 https://sabrangindia.in/wp-content/uploads/2023/06/Favicon_0.png Islahuddin Ansari | SabrangIndia https://sabrangindia.in/content-author/islahuddin-ansari-0-12116/ 32 32 मोदी का मुस्लिम प्यार, न्याय मांगने वालों को घसीटा जाता है सड़को पर https://sabrangindia.in/maodai-kaa-mausalaima-payaara-nayaaya-maanganae-vaalaon-kao-ghasaitaa-jaataa-haai-sadakao/ Mon, 07 Nov 2016 08:30:28 +0000 http://localhost/sabrangv4/2016/11/07/maodai-kaa-mausalaima-payaara-nayaaya-maanganae-vaalaon-kao-ghasaitaa-jaataa-haai-sadakao/ अपने मंच से मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने की बात करने वाले नरेंद्र मोदी जी के सारे दावों की हवा आज उस वक्त निकल गयी, जब दिल्ली पुलिस नजीब की माँ को घसीटते हुए गिरफ्तार कर के ले गई। वो चीखती रही, वो चिल्लाती रही, मगर उसकी एक ना सुनी गई।   और सुनी […]

The post मोदी का मुस्लिम प्यार, न्याय मांगने वालों को घसीटा जाता है सड़को पर appeared first on SabrangIndia.

]]>
अपने मंच से मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने की बात करने वाले नरेंद्र मोदी जी के सारे दावों की हवा आज उस वक्त निकल गयी, जब दिल्ली पुलिस नजीब की माँ को घसीटते हुए गिरफ्तार कर के ले गई। वो चीखती रही, वो चिल्लाती रही, मगर उसकी एक ना सुनी गई।

modi and muslims
 

और सुनी भी कैसी जाती, जिसके आंसू से पिछले 22 दिनों से दिल्ली पुलिस का दिल नही पसीजा उसका दिल भला आज कैसे पसीज जाता। नजीब की माँ का हाल देखकर आज एहसास हो गया की उनकी मुस्लिम महिलाओं को हक दिलाने वाली बात भी जुमला मात्र ही थी।
 
क्योंकि नजीब की माँ भी तो आखिरकार एक मुस्लिम महिला ही है। जो अपने जिगर के टुकड़े के लिए पिछले 22 दिनों से JNU की चैखट को अपने आंसुओं से तरबतर कर रही है। क्या मुस्लिम महिलाओं के हक सिर्फ काॅमन सिविल कोड तक ही सीमित है।
 
नजीब की माँ के साथ आखिर ऐसा सुलूक क्यों किया गया? आखिर नजीब की माँ का जुर्म क्या था जो आपकी पुलिस उसे घसीटकर गिरफ्तार करके ले गई।
 
क्या एक माँ का अपने गुमशुदा बेटे को ढूंढना अपराध है? क्या एक माँ का अपने जिगर के टुकड़े के इंतजार मे उस संस्थान की चौखट पर बैठना जहाँ से वो पिछले 22 दिनों से लापता है अपराध है?
 
क्या नजीब की माँ के द्वारा उस निकम्मे विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने अपने बेटे को ढूंढने के लिए गुहार लगाना अपराध है? जिसके कानों में अपने संस्थान 22 दिनों लापता एक लापता छात्र के लिए जूं तक ना रेंग रही हो, आखिर क्या मजबूरी है की दिल्ली पुलिस उन छात्रों को जिनसे नजीब का झगड़ा हुआ था उनको गिरफ्तार करने के बजाय नजीब की माँ को गिरफ्तार करके ले जाती है, ये तो सरासर तानाशाही रवैया है।
 
प्रधानमंत्री जी ये सब कुछ जो हो रहा है वो अच्छे संकेत नही हैं। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस ने एक आत्महत्या करने वाले सैनिक के परिवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
क्यों किया ये नही बताया गया? फिर उसके बाद उसके बाद उस सैनिक परिवार की गिरफ्तारी का विरोध करने पहुंचे राहुल गाँधी और अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया और आज पिछले 22 दिनों से अपने जिगर के टुकड़े को ढूंढती एक माँ को जिस बेदर्दी से गिरफ्तार कर के ले जा गया वो सबने देखा।
 
आखिर ये कौन सी नई परंपरा की शुरुआत हुई है। जहाँ पीड़ित को इंसाफ के बदले गिरफ्तारी का तोहफा दिया जा रहा है। आखिर ये कैसी व्यवस्था आकार ले रही है समझ से परे है। कहीं ऐसा तो नही की हमसे विरोध करने के लोकतांत्रिक तरीके को छीनने का प्रयास किया जा रहा है?

Courtesy: Janta ka Reporter

The post मोदी का मुस्लिम प्यार, न्याय मांगने वालों को घसीटा जाता है सड़को पर appeared first on SabrangIndia.

]]>
मोदी जी को मुस्लिम महिलाओं के हक की चिंता, लेकिन मिनहाज़ अंसारी की बहन और नजीब अहमद की माँ के आंसुओं का क्या? https://sabrangindia.in/maodai-jai-kao-mausalaima-mahailaaon-kae-haka-kai-caintaa-laekaina-mainahaaja-ansaarai-kai/ Tue, 25 Oct 2016 11:16:28 +0000 http://localhost/sabrangv4/2016/10/25/maodai-jai-kao-mausalaima-mahailaaon-kae-haka-kai-caintaa-laekaina-mainahaaja-ansaarai-kai/ उत्तर प्रदेश के महोबा मे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने भाषण मे मुस्लिम समुदाय की बहन बेटियों की हक की बात और उनको संविधान के मुताबिक अधिकार दिलाने की बात कही। प्रधानमंत्री जी ने कहा की मुस्लिम बहनों का क्या अपराध है कि कोई उन्हें फोन पर तलाक कह देता है और उनकी […]

The post मोदी जी को मुस्लिम महिलाओं के हक की चिंता, लेकिन मिनहाज़ अंसारी की बहन और नजीब अहमद की माँ के आंसुओं का क्या? appeared first on SabrangIndia.

]]>
उत्तर प्रदेश के महोबा मे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने भाषण मे मुस्लिम समुदाय की बहन बेटियों की हक की बात और उनको संविधान के मुताबिक अधिकार दिलाने की बात कही। प्रधानमंत्री जी ने कहा की मुस्लिम बहनों का क्या अपराध है कि कोई उन्हें फोन पर तलाक कह देता है और उनकी जिंदगी तबाह हो जाती है। बिल्कुल सही बात है फोन पर तलाक़ जैसा बेहुदा सिस्टम बिल्कुल बंद होना चाहिए। ये बात मैं भी मानता हूँ की शरीअत के तलाक़ वाले नियम मे जो कूछ खामियाँ आ गई है उसे दूर किया जाना चाहिए उसके लिए बकायदा मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात करके इन खामियों को दूर किए जाने के प्रयास होने चाहिए, मगर एक समान नागरिक सहिंता के बहाने ये मुस्लिम समाज पर थोपा जाएं (जैसा की सुब्रमण्यम स्वामी जी ने अपने एक बयान मे कहा है) तो ये गलत बात होगी।

Najeeb Ahmad and Minhaz Ansari
Minhaj Ansari's sister Gulroshan                                                         Najeeb Ahmad's mother Fatima
 
जिस समय मोदी जी उत्तर प्रदेश के महोबा मे मुस्लिम बहनों को संविधान के मुताबिक हक दिलाने के मुद्दे पर अपना भाषण दे रहे थे मुस्लिम बहनों के हक की बात कर रहे थे। ठीक उसी समय एक मुस्लिम बहन इंसाफ की आस लिए घर के एक कोने मे दुबकी बैठी थी। मोहिदा खातून झारखंड के जमताड़ा की रहने वाली एक प्रताड़ित मुस्लिम बहन है जो इसलिए प्रताड़ित नही है की उसके पति ने उसे तलाक़ दे दिया है बल्कि इसलिए प्रताड़ित है कि उसके पति ने आपके DigitalIndia मे वाट्स्एप पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी थी जिसकी वजह से पुलिस उसे हिरासत मे लेती है और संदिग्ध परिस्थितियों मे उसकी मौत हो जाती है। अब वो बहन गोद मे आठ माह की बच्ची लिए इंसाफ की आस लगाए बैठी है की कोई आये और तीन तलाक की तरह उसके पति की मौत के जिम्मेदार लोगांे को सजा दिलवाने मे भी दिलचस्पी ले। कोई आए और उसकी भी बात सुने, उसके पती पर जो जुल्म हुआ है उसका हिसाब पूछे।
 
आदरणीय मोदी जी जब भाषण मे मुस्लिम माँ-बहनों को संविधान के मुताबिक हक दिलाने की बात कर रहे तभी JNU की चोखट पर एक मुस्लिम माँ अपना कलेजा छलनी किए बदहवास रोऐ जा रही थी। उसका जवान बेटा पिछले एक हफ्ते से लापता है वो हाॅस्टल से गायब हो गया है। उस माँ के कलेजे का टुकड़ा किस हाल मे हैं कहाँ है ये आपकी पुलिस नही बता पा रही है ये वही पुलिस है जो सुबह शाम एक पार्टी विशेष के विधायको की आपराधिक कुण्डली खंगालने मे जुटी रहती है उन्हें गिरफ्तार करने के नित नये बहाने खोजती रहती है। आपकी इस पुलिस को 8 दिनों से JNU के कैंपस से लापता एक छात्र का सुराख तक नही लग पा रही है।
 
आदरणीय मोदी जी जिस वक्त आप मीडिया से अपील कर रहे थे की वो फला मुद्दे को फला फला मुद्दा ना बनाये। ठीक उसी समय झारखंड की वो बहन और JNU मे आंसुओं से तरबतर वो माँ ये उम्मीद लगाए बैठी थी कि देश के चैनल और एंकर उनके मुद्दे को भी तीन तलाक़ की ही तरह कोई बड़ा मुद्दा बना ले। काश न्यूज चैनलों की सुर्खियाँ उनके इंसाफ की लड़ाई के लिए सुर्ख हो जायें। चैनलों के ऐंकर मुद्दो पर सरकारों से सवाल पूछे राजनीतिक नुमाइंदो को बुलाकर बहस का मुद्दा बनाये की शायद इससे उस माँ के बेटे को ढूंढने मे और उस बहन के पति को मौत की नींद सुलाने वालो को सजा दिलाने मे  कुछ मदद मिल सके।
 
आदरणीय मोदी जी इस देश की मुस्लिम महिलायें फोन पर तीन तलाक़ कहने के अलावा और दीगर वजहों से भी प्रताड़ित है। काश उन सब वजहों से भी आप उन्हें संविधान मुताबिक अधिकार और इंसाफ दिलाने की बात करते। अपनी जिम्मेदारी को दोहराते, अहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी, उनकी बेटी निशरीन जाफरी, अखलाक अहमद की बेटी साजिदा, मिन्हाज अंसारी की पत्नी मोहिदा खातून, JNU  के लापता छात्र नजीब अहमद की माँ को भी संविधान के मुताबिक न्याय दिलाने की बात दोहराते। खैर उम्मीद है आप जब अपने अगले भाषण मे मुस्लिम माँ बहनों को संविधान के मुताबिक उनका हक दिलाने की बात कहेंगे तो इन सब माँ बहनो का जिक्र भी जरूर करेंगे।

Courtesy: Janta ka Reporter

The post मोदी जी को मुस्लिम महिलाओं के हक की चिंता, लेकिन मिनहाज़ अंसारी की बहन और नजीब अहमद की माँ के आंसुओं का क्या? appeared first on SabrangIndia.

]]>