दिल्ली पुलिस में होंगे अब गुजराती कॉन्सटेबल

गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री बनने का असर अब राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस पर भी दिखने वाला है। अब दिल्ली पुलिस में 4, 669 गुजराती कांस्टेबिल भर्ती होने वाले हैं।

Delhi Police

दिल्ली पुलिस के प्रशासन संयुक्त आयुक्त आर जे सावनी को इसके लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। सावनी बताते हैं-इन पदों के लिए गुजरात, दमन, दीव और दादर नगर हवेली के पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और ऑनलाइन आवेदन की करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है।

संयुक्त आयुक्त सावनी बताते हैं- 'शारीरिक परीक्षा शाहीबाग के पुलिस स्टेडियम में होगी जबकि ऑनलाइन लिखित परीक्षा मार्च 2017 में अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और कच्छ-भुज में आयोजित होगी।'

दिल्ली के डीसीपी सुभाशीष चौधरी कहते हैं- 'दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के अन्तर्गत आती है जिसमें देशभर से आए जवानों को नियुक्त किया जाता है। यह पहली बार होगा जब हम गुजरात में भर्ती प्रक्रिया का संचालन करेंगे।'

दिल्ली पुलिस 18 से 21 साल के बीच के 3, 115 पुरुष कॉन्स्टेबल और 18 से 25 साल के बीच की 1,554 महिला कॉन्स्टेबल की भर्ती करने जा रही है। एससी-एसटी के लिए उम्र सीमा में 5 साल की और ओबीसी के लिए 3 साल की छूट है।
 

Trending

IN FOCUS

Related Articles

ALL STORIES

ALL STORIES