केंद्र में आने के बाद भाजपा ने प्रचार पर खर्च किए 1100 करोड़

 

केंद्र में आने के बाद भाजपा ने प्रचार पर खर्च किए 1100 करोड़
 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के समय भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया था। प्रचार का आलम यह था कि जहां भी देखो हर जगह भाजपा ही नजर आती थी। अब केंद्र की भाजपा सरकार फिर से खर्चे को लेकर चर्चाओं में आ गई है। 

केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले दो साल में सिर्फ प्रचार में ही 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम खर्च कर चुकी है। इस बात का खुलासा आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी से हुआ है। नोएडा के आरटीआई एक्टिविस्ट रामवीर ने आरटीआई दाखिल कर सरकार से जवाब मांगा था।
 
 


 
रामवीर सिंह ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से सूचना के अधिकार के जरिए मोदी सरकार द्वारा 2014 से लेकर 2016 तक विज्ञापन पर किए गए खर्चे की जानकारी मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र ने 2014 से लेकर अब तक 11 अरब 11 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च किए हैं। इन पैसों को ब्रॉडकास्ट, कम्युनिटी रेडियो, डिजिटल सिनेमा, दूरदर्शन, प्रोडक्शन, इंटरनेट, एसएमएस के साथ-साथ अन्य खर्च शामिल हैं।
 
2014 से 2016 तक खर्च हुए पैसे
2014: एक जून 2014 से 31 मार्च 2015 तक करीब 480 करोड़ रुपए खर्च।
2015: 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 तक 520 करोड़ रुपए खर्च
2016: एक अप्रैल 2016 से 31 अगस्त 2016 तक 120 करोड़ रुपए खर्च।

Courtesy: National Dastak
 

Trending

IN FOCUS

Related Articles

ALL STORIES

ALL STORIES