Categories
Politics

कुरूक्षेत्रःमोदी के खिलाफ नारे लगाने पर महिला को किया बाहर

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर कुरुक्षेत्र में एक शर्मनाक घटना देखने को मिली। जहां एक महिला ने हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगी तो पुसिल ने महिला को हिरासत में ले लिया। ये सारा मामला कुरुक्षेत्र में गणतंत्र दिवस के दिन राज्यपाल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुआ जहां एक समाज सेविका रेणुका चोपड़ा ने जमकर बवाल काटा। 

जैसे ही राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी द्रोणाचार्य स्टेडियम में झंडा तोलन के लिेए मंच पर पहुंचे तो महिला भी तेजी से मंच की ओर बढ़ने लगी। मंच पर पहुंचते ही महिला झंडा पकड़ कर मनोहर लाल खट्टर और देश के पीएम नरेंद्र मोदी के विरोध में जोर-जोर से नारे लगाने लगी।वहां हालात को रोकने के लिेए वहां तत्काल पुलिस और सुरक्षा बल एक्टिव हो गए और एक समाज सेविका रेणुका चोपड़ा का हाथ पकड़ कर बाहर कर दिया। महिला फिर भी बोलती रह गयी और पुलिसकर्मीयों ने उसे बाहर निकाल दिया।

Exit mobile version