Categories
Gender Minorities Women

मुस्मिल लड़की ने किया कमाल, छह भाषाओं में तैयार किया मोबाइल एप्लीकेशन

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती की रहने वाली मुस्लिम लड़की नीलोफर ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिससे उनकी प्रशंसा देश भर में हो रही है। नीलोफर ने छह भाषाओं में  मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है जिसके चलते उन्हें पुणे में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएग।

नीलोफर के तैयार किए गए मोबाइल एप्लीकेशन की सबसे बड़ी विशेषता यह है किस इससे आम लोग विश्व प्रसिद्ध डॉक्टर्स से अपनी बीमारी का मुफ्त इलाज और सलाह ले सकते हैं। ये मोबाइल एप्लीकेशन दुनिया की छह भाषाओं में है। उनके इस कारनामें के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय इन्वेशन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
 
प्रदेश 18 के मुताबिक नीलोफर ने कहा कि समाज में लड़कियों की शिक्षा सयम की जरूरत है। उनका मानना है किसी भी देश की तरक्की का दारोमदार राष्ट्र का शैक्षिक विकास होता है। अगर देश की लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में विकास करती हैं तो जाहिर है देश का विकास होगा।
 
नीलोफर मुस्लिम समुदाय से आती हैं जहां लड़कियों को शिक्षा के मामले में तरजीह नहीं दी जाती। मुस्लिम समाज में ज्यादातर लड़कों को प्राथमिकता दी जाती है। जिसके चलते लड़कियां शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे रह जाती हैं। नीलोफर ने अपने कारनामे से मुस्लिम समाज में नई मिसाल पेश की है।

Courtesy: National Dastak

Exit mobile version