टाइम्स ऑफ इंडिया ने 47 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 2012 में दे दीं 155 सीटें

गलत आंकड़े दिखाकर लोगों को गुमराह करने वाली खबर में टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थान ने शायद भूल सुधार करने की भी कोशिश नहीं की। दरअसल चुनावों को लेकर ओपिनियन पोल शुरू हो चुके हैं जबकि ये ओपिनियन पोल अधिकांश गलत ही साबित होते रहे हैं। ओपिनियन पोल को लेकर लंबे समय से सवाल खड़े होते रहे हैं। साथ ही आरोप लगते रहे हैं कि इनके जरिए वोटरों का रुझान बदला जाता है।  

टाइस्स और वीएमआर का यह सर्वे इस साल के चुनावों में बीजेपी को 202 सीटें दिलवा रहा है। वहीं सपा और कांग्रेस गठबंधन को 147 सीटें दिलवाई हैं। इसमें बीएसपी को 47 सीटों पर समेट दिया है वहीं अन्य को 7 सीटें दी जा रही हैं। 

Courtesy: National dastak
 
 

Trending

IN FOCUS

Related Articles

ALL STORIES

ALL STORIES