Economist | SabrangIndia News Related to Human Rights Mon, 16 Jan 2017 09:17:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.2 https://sabrangindia.in/wp-content/uploads/2023/06/Favicon_0.png Economist | SabrangIndia 32 32 विशेषज्ञों ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता पर उठाये सवाल https://sabrangindia.in/vaisaesajanaon-nae-maeka-ina-indaiyaa-abhaiyaana-kai-saphalataa-para-uthaayae-savaala/ Mon, 16 Jan 2017 09:17:10 +0000 http://localhost/sabrangv4/2017/01/16/vaisaesajanaon-nae-maeka-ina-indaiyaa-abhaiyaana-kai-saphalataa-para-uthaayae-savaala/ नयी दिल्ली, 15 जनवरी :भाषा: सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की सफलता के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए दो जानेमाने विशेषज्ञों ने अपने आकलन में कहा है कि इस कार्यक्रम से प्रमुख क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। रपट में कहा गया है कि निवेश की परख […]

The post विशेषज्ञों ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता पर उठाये सवाल appeared first on SabrangIndia.

]]>
नयी दिल्ली, 15 जनवरी :भाषा: सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की सफलता के दावों पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए दो जानेमाने विशेषज्ञों ने अपने आकलन में कहा है कि इस कार्यक्रम से प्रमुख क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश :एफडीआई: पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Make in India

रपट में कहा गया है कि निवेश की परख घरेलू उत्पादन में नयी क्षमता विस्तार से की जानी चाहिए ना कि घरेलू कोष को घुमा फिराकर निवेश करने के रूप में की जानी चाहिये।

रपट के अनुसार भारत के विकास में एफडीआई योगदान के बारे में दिए जाने वाले बयान भ्रमित करने वाले हो सकते हैं और इसमें इन महत्वपूर्ण पक्षों :नयी क्षमता विस्तार: की अनदेखी की जाती है। भारत को इस संबंध में एक लक्ष्य आधारित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

इस रपट को इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट :आईएसआईडी: के सेवानिवृत्त प्रोफेसर के. एस. चलपति राव और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बिस्वाजीत धर ने तैयार किया है। इस संबंध में आईएसआईडी ने एक अध्ययन कराया था।

गौरतलब है कि सरकार ने सितंबर 2014 में ‘मेक इन इंडिया’ पहल की शुरूआत की थी ताकि रक्षा, खाद्य प्रसंस्करण समेत 25 क्षेत्रों में विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा सके।

The post विशेषज्ञों ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सफलता पर उठाये सवाल appeared first on SabrangIndia.

]]>