Gau Hatya | SabrangIndia News Related to Human Rights Fri, 04 Nov 2016 06:05:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.2 https://sabrangindia.in/wp-content/uploads/2023/06/Favicon_0.png Gau Hatya | SabrangIndia 32 32 RSS मनाएगा ‘गौहत्या के खिलाफ हुए आंदोलन’ की 50वीं सालगिरह https://sabrangindia.in/rss-manaaegaa-gaauhatayaa-kae-khailaapha-haue-andaolana-kai-50vain-saalagairaha/ Fri, 04 Nov 2016 06:05:12 +0000 http://localhost/sabrangv4/2016/11/04/rss-manaaegaa-gaauhatayaa-kae-khailaapha-haue-andaolana-kai-50vain-saalagairaha/ देश की राजनीति में अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए 1966 में जनसंघ ने गौहत्या विरोधी आंदोलन चलाया था जिसके अप्रत्याशित परिणाम जनसंघ को मिले थे।   1967 के लोक सभा चुनाव में जनसंघ ने अपनी सर्वाधिक 35 सीटें जीती थीं। अब उसी खुशी को मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौहत्या विरोधी आंदोलन की […]

The post RSS मनाएगा ‘गौहत्या के खिलाफ हुए आंदोलन’ की 50वीं सालगिरह appeared first on SabrangIndia.

]]>
देश की राजनीति में अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए 1966 में जनसंघ ने गौहत्या विरोधी आंदोलन चलाया था जिसके अप्रत्याशित परिणाम जनसंघ को मिले थे।
 

1967 के लोक सभा चुनाव में जनसंघ ने अपनी सर्वाधिक 35 सीटें जीती थीं। अब उसी खुशी को मनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गौहत्या विरोधी आंदोलन की 50वीं सालगिरह मनाने जा रहा है।
 
गौहत्या
 
पूर्व में 1990 के दशक में लालकृष्ण आडवाणी रामरथ लेकर निकले थे जिसका उद्देश्य राम मंदिर को बनाना था। इस आंदोलन में हजारों लोगों की जाने गई थी लेकिन बीजेपी को इसका चुनावी फायदा मिला था।
 
उसी प्रकार जनसंघ ने 1966 में गौहत्या विरोधी आंदोलन को चलाकर सत्ता में अपनी जगह बनाई थी। इसमें भी असंख्य लोगों की जान गई थी। अब अपनी इसी उपलब्धि को राष्ट्रीय स्वयंसेवक सालगिरह के रूप में मनाएगा।
 
गौहत्या विरोधी आंदोलन की 50वीं सालगिरह के इस कार्यक्रम में आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी और दूसरे कई हिंदू संत भी मौजूद रहेंगे।
 
क्योंकि 1966 के आंदोलन का आरएसएस के लिए बेहद खास महत्व है। केन्द्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद से गौहत्या को लेकर बड़ी घटनाओं में तेजी दिखी है। किसी को भी गौहत्या के आरोप में पकड़कर मार देने की कई घटनाएं में बढ़ोत्तरी हुई है।
 
जनसत्ता की खबर के अनुसार, इसके अलावा हरियाणाए महाराष्ट्रए मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों में गौहत्या को लेकर कई घटनाएं दिखी। वैश्विक मीडिया में गौहत्याओं के नाम पर होने वाली गुंडागर्दी की निंदा पर चर्चाएं आम रही। बाद में पीएम मोदी ने भी अपने एक भाषण में गोरक्षा के नाम पर हिंसा करने वालों को अपनी दुकान चलाने वाले असामाजिक तत्व कहा था।
 
अब देखना ये होगा कि गौरक्षा के नाम पर मनाई जाने वाली इस सालगिरह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कार्यकर्ताओ का क्या सदेंश देता है।

Courtesy: Janta Ka Reporter

The post RSS मनाएगा ‘गौहत्या के खिलाफ हुए आंदोलन’ की 50वीं सालगिरह appeared first on SabrangIndia.

]]>
पहले गोहत्या के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा था अब दलित निशाने पर : मायावती https://sabrangindia.in/pahalae-gaohatayaa-kae-naama-para-mausalamaanaon-kao-naisaanaa-banaayaa-jaa-rahaa-thaa-aba/ Thu, 21 Jul 2016 14:10:48 +0000 http://localhost/sabrangv4/2016/07/21/pahalae-gaohatayaa-kae-naama-para-mausalamaanaon-kao-naisaanaa-banaayaa-jaa-rahaa-thaa-aba/ देश में कुछ स्थानों पर दलितों पर हुए  अत्याचार का मामला संसद में उठा और साथ ही उठा बीजेपी के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर दिया गया विवादित बयान। इस मुद्दे पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुखर होकर अपनी-अपनी बात रखी और दलितों की स्थिति के साथ-साथ […]

The post पहले गोहत्या के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा था अब दलित निशाने पर : मायावती appeared first on SabrangIndia.

]]>

देश में कुछ स्थानों पर दलितों पर हुए  अत्याचार का मामला संसद में उठा और साथ ही उठा बीजेपी के उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर दिया गया विवादित बयान। इस मुद्दे पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने मुखर होकर अपनी-अपनी बात रखी और दलितों की स्थिति के साथ-साथ उनके उत्थान पर विचार व्यक्त किए।

सभी दलों ने सरकार से दलितों पर हो रहे अत्याचार पर तुरंत कार्रवाई की मांग भी की। इसी पर आज ही राज्यसभा में मायावती ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि पहले गोहत्या के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा था अब दलितों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी दलों से साथ आकर ऐसी चुनौतियों का सामना करने की अपील की। मायावती ने कहा कि बीजेपी को खुद इस मामले का संज्ञान लेकर केस दर्ज करवाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

मायावती ने कहा कि इस प्रकार के हमलों से दलितों के लिए लड़ाई लड़ने की मेरी इच्छा और पक्की हो जाती है। दयाशंकर के बयान से पूरे देश का दलित समाज दुखी है। मायावती ने सदन में आरोप लगाया कि सभी लोगों ने दलितों की बात तो की लेकिन वास्तविक्ता में ज्यादा कुछ नहीं होता है।

मायावती ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान बनाए जाने के बावजूद इस देश में दलितों को सम्मान की नजर से नहीं देखा जाता है। कांग्रेस और बीजेपी के लंबे शासन के बाद भी देश में दलितों की स्थिति ठीक नहीं है। आजादी के इतने सालों बाद भी दलितों के साथ दुर्व्यवहार और उनपर अत्याचार खत्म नहीं हुआ है।

मायावती ने आरोप लगाया कि दलितों पर लगातार  अत्याचार हो रहा है लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है, इससे वे काफी निराश हैं। नेताओं और अधिकारियों के निलंबन से काम नहीं चलेगा, उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। मायावती ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में होती है तब बीजेपी दलितों पर अत्याचार पर राजनीति करती है और जब बीजेपी सत्ता में होती है तब कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति करती है।
 

The post पहले गोहत्या के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा था अब दलित निशाने पर : मायावती appeared first on SabrangIndia.

]]>