police attack on women | SabrangIndia News Related to Human Rights Fri, 09 Dec 2016 11:17:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.2 https://sabrangindia.in/wp-content/uploads/2023/06/Favicon_0.png police attack on women | SabrangIndia 32 32 बिहार पुलिस की बर्बरता देखकर कांप जाएगी रूह, महिलाओं को लातों से मारा https://sabrangindia.in/baihaara-paulaisa-kai-barabarataa-daekhakara-kaanpa-jaaegai-rauuha-mahailaaon-kao-laataon/ Fri, 09 Dec 2016 11:17:19 +0000 http://localhost/sabrangv4/2016/12/09/baihaara-paulaisa-kai-barabarataa-daekhakara-kaanpa-jaaegai-rauuha-mahailaaon-kao-laataon/ भागलपुर। बिहार के भागलपुर का डीएम ऑफिस परिसर गुरुवार को दहशत का रणक्षेत्र बन गया। डीएम ऑफिस परिसर में गुरुवार को पुलिस का बर्बरात्मक चेहरा देखने को मिला, जिसने भी यह मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। पुलिस ने अनशन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया। […]

The post बिहार पुलिस की बर्बरता देखकर कांप जाएगी रूह, महिलाओं को लातों से मारा appeared first on SabrangIndia.

]]>
भागलपुर। बिहार के भागलपुर का डीएम ऑफिस परिसर गुरुवार को दहशत का रणक्षेत्र बन गया। डीएम ऑफिस परिसर में गुरुवार को पुलिस का बर्बरात्मक चेहरा देखने को मिला, जिसने भी यह मंजर देखा उसकी रूह कांप गई। पुलिस ने अनशन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया। लाठीचार्ज के दौरान महिलाओं के कपड़े फट गए। पुलिस की मार से कई महिलाएं बेहोश हो गईं, उन्हें बुरी तरह घसीटा गया।
 
खबर के अनुसार, चार दिनों से वासगीत का पर्चा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे भूमिहीनों की जब किसी से नहीं सुनी तो उनका धैर्य टूट गया। वे उग्र हो गए। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ कई प्रदर्शनकारियों को लातों से मारा। लाठीचार्ज में महिलाएं बेहोश हो गई। उनके कपड़े तक फट गए।

डीएम ऑफिस परिसर में लाठीचार्ज होते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान महिलाएं निर्वस्त्र भी हो गईं। कई महिलाएं जमीन पर गिर गईं। कुछ महिलाओं के गोद में बच्चे थे। वे जमीन पर गिर गए। बच्चों को भी चोटें आई। पुलिस ने घसीटते हुए सभी महिलाओं को वहां से बाहर निकाला। लाठीचार्ज और पत्थरबाजी में आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को चोटें आईं।

पुलिस की बर्बरता इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। पुलिस ने अनशन पर बैठे जन संसद के सदस्यों को भी खदेड़ा और उनका टेंट- शामियाना उखाड़ कर कब्जे में ले लिया।
 

 
आपको बता दें कि कलेक्ट्रेट परिसर में चार दिन से भूमिहीनों को जमीन का पर्चा दिलाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे जब चार दिन तक प्रशासन नहीं चेता तो लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा। करीब 250 से 300 की संख्या में महिला पुरुष जब डीएम के चैंबर में घुसने का प्रयास करने लगे। 
 

 
इसकी जानकारी मिलते ही तिलकामांझी पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी भांज कर खदेड़ना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद सदर एसडीओ कुमार अनुज, डीएसपी सिटी शहरयार अख्तर आदि पुलिस बल के साथ पहुंचे और लाठीचार्ज का आदेश दिया। लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों के चप्पल-जूते और शॉल डीएम ऑफिस परिसर में पड़े मिले। 
 

Courtesy: National Dastak
 

The post बिहार पुलिस की बर्बरता देखकर कांप जाएगी रूह, महिलाओं को लातों से मारा appeared first on SabrangIndia.

]]>