rape charges on chhattisgarh police | SabrangIndia News Related to Human Rights Mon, 09 Jan 2017 06:53:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.2 https://sabrangindia.in/wp-content/uploads/2023/06/Favicon_0.png rape charges on chhattisgarh police | SabrangIndia 32 32 छत्तीसगढ़ में पुलिस पर 16 महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप https://sabrangindia.in/chatataisagadha-maen-paulaisa-para-16-mahailaaon-kae-saatha-balaatakaara-kaa-araopa/ Mon, 09 Jan 2017 06:53:49 +0000 http://localhost/sabrangv4/2017/01/09/chatataisagadha-maen-paulaisa-para-16-mahailaaon-kae-saatha-balaatakaara-kaa-araopa/ राष्ट्रीय मनावाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों द्वारा 16 महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन और शारीरिक हमले को लेकर राज्य सरकार को नोटिस भेजा है और कहा है कि इसके लिए राज्य सरकार परोक्ष रूप से जिम्मेदार है। File Photo आयोग ने आज एक बयान में यह भी कहा कि उसे 20 अन्य पीड़िताओं के […]

The post छत्तीसगढ़ में पुलिस पर 16 महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप appeared first on SabrangIndia.

]]>
राष्ट्रीय मनावाधिकार आयोग ने छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मियों द्वारा 16 महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन और शारीरिक हमले को लेकर राज्य सरकार को नोटिस भेजा है और कहा है कि इसके लिए राज्य सरकार परोक्ष रूप से जिम्मेदार है।

cracker unit
File Photo

आयोग ने आज एक बयान में यह भी कहा कि उसे 20 अन्य पीड़िताओं के दर्ज बयानों का इंतजार है। उसमें कहा गया है कि एनएचआरसी ने प्रथम दृष्टतया पाया है कि छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिसकर्मियों द्वारा 16 महिलाओं के साथ बलात्कार, यौन और शारीरिक हमला किया गया है।

 

भाषा की खबर के अनुसार, आयोग ने अपने मुख्य सचिव के मार्फत राज्य सरकार को नोटिस भेजकर इस बात का कारण पूछा है कि क्यों नहीं इसे उनके लिए अंतरिम 37 लाख रुपये की आर्थिक मदद की अनुशंसा करनी चाहिए।
इसमें बलात्कार की आठ पीड़िताओं के लिए तीन-तीन लाख रुपये और, हमले की छह पीड़िताओं के लिए दो-दो लाख रुपये और शारीरिक हमले की दो पीड़िताओं के लिए 50-50 हजार रुपये शामिल हैं।
 

एनएचआरसी इस नतीजे पर पहुंचा है कि प्रथम दृष्टतया सुरक्षाकर्मियों द्वारा पीड़िताओं के मानवाधिकारों का गंभीरता से उल्लंघन किया गया है, जिसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार परोक्ष रूप से जिम्मेदार है।

Courtesy: Janta Ka Reporter
 

The post छत्तीसगढ़ में पुलिस पर 16 महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप appeared first on SabrangIndia.

]]>