sadhvi Deva thakur | SabrangIndia News Related to Human Rights Wed, 16 Nov 2016 07:51:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.2 https://sabrangindia.in/wp-content/uploads/2023/06/Favicon_0.png sadhvi Deva thakur | SabrangIndia 32 32 शादी के जश्न में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, एक की मौत, 3 घायल https://sabrangindia.in/saadai-kae-jasana-maen-haindauu-mahaasabhaa-kai-raasataraiya-upaadhayakasa-saadhavai-daevaa/ Wed, 16 Nov 2016 07:51:32 +0000 http://localhost/sabrangv4/2016/11/16/saadai-kae-jasana-maen-haindauu-mahaasabhaa-kai-raasataraiya-upaadhayakasa-saadhavai-daevaa/ हरियाणा के करनाल में एक सगाई समारोह के दौरान लोगों की खुशी अचानक ही मातम में बदल गई। दरअसल, इस समारोह में शिरकत करने आई अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां चलाईं, लेकिन इस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई और तीन […]

The post शादी के जश्न में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, एक की मौत, 3 घायल appeared first on SabrangIndia.

]]>
हरियाणा के करनाल में एक सगाई समारोह के दौरान लोगों की खुशी अचानक ही मातम में बदल गई। दरअसल, इस समारोह में शिरकत करने आई अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर और उसके सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां चलाईं, लेकिन इस फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ 50 वर्षीय महिला सुमन की मौत हो गई।

हादसे के बाद साध्वी देवा ठाकुर अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गई। पुलिस ने साध्वी देवा ठाकुर व उनके गनमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कई स्थानों पर रेड मारी लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

कौन है साध्वी देवा ठाकुर: 
हत्या की आरोपी 26 साल की देवा ठाकुर करनाल में ही अपना आश्रम चलाती है। सोशल मीडिया पर साध्वी देवा की कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसमें वो बंदूकों के साथ नजर आ रही है। यही नहीं उसे सोने के गहनों और लक्जरी गाड़ियों का भी शौक है।

sadhivi deva thakur

खबरों के मुताबिक इससे पहले वो कई बार अपने कुछ बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं लेकिन अब हत्या के आरोप में फंसने के बाद वो अपने साथियों के साथ फरार है।

गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में साध्वी देवा ठाकुर ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि मुस्लिम और ईसाईयों की जनसंख्या देश में लगातार बढ़ रही है। इसको रोकने के लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे। इसके लिए जरूरी है कि मुसलमानों और ईसाईयों की जबरन नसबंदी कराई जाए। जिससे उनकी जनसंख्या नहीं बढ़ सके।

Courtesy: Janta ka Reporter

The post शादी के जश्न में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने चलाई गोलियां, एक की मौत, 3 घायल appeared first on SabrangIndia.

]]>