Categories
Media Politics

यूपी चुनाव: 100 करोड़ रुपये में बीजेपी के लिए फिर से अच्छे दिन का माहौल तैयार करेगी एड कंपनी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले भाजपा एक बार फिर विज्ञापनों से गांव-शहर के चप्पे-चप्पे को रंगने की तैयारी कर रही है। जिससे जिधर जिसकी नजर जाए उधर भाजपा ही दिखे और जनता को लहर मालूम पड़े। जानकारी के मुताबिक इसके लिए दो विज्ञापन कंपनिया चुन ली गई हैं जिसमें Ogilvy & Mather and crayons नामक विज्ञापन कंपनियों को चुन लिया गया है। 

Modi And Amit Shah
 
साल 2014 के लोकसभा चुनावों के तर्ज पर भाजपा यूपी में यूपी में जबर्दस्त कैंपेन छेड़ने की तैयारी है। यूपी में बड़ा चुनाव होने के कारण करीब 100 करोड़ का बजट बताया जा रहा है। इस भारी भरकम बजट से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी धुआंधार कैंपेनिंग करने की तैयारी है। भाजपा ने इसके लिए दो एडवरटाइजिंग कंपनियों को तीन दिन पहले चुना है। ओलिजिवी कंपनी अमेरिका की है। पीयूष पांडेय साउथ एशिया के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार को भाजपा के अशोका रोड मुख्यालय पर आधी रात के बाद चार घंटे कई एड कंपनियों ने प्रजेंटेशन दिया। हर कंपनी भारी-भरकम बजट वाले यूपी चुनाव की भाजपा से कैंपनिंग हथियाना चाह रही थी। वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री पीयूष गोयल, राज्यवर्धन सिंह राठौर, सिद्धार्थ नाथ सिंह, यूपी भाजपा अध्यक्ष केशव मौर्या, सुनील बंसल की मौजूद में पार्टी कार्यालय पर कंपनियों के अफसरों ने प्रजेंटेशन दिया। भाजपा नेताओं  ने हर कंपनी का प्रजेंटेशन देखा। इसके बाद आखिर में दो कंपनियों को यूपी चुनाव कैंपेन के लिए चुन गया। एक कंपनी जाने-माने एड गुरु पीयूष पांडेय की ओजिलिवी रही तो दूसरी क्रेयान्स।

Courtesy: National Dastak

Exit mobile version